जिसके संयोग से जितने भी कार्यकलाप करते हैं उससे कोई प्रदूषण नहीं होता। अभी तक जैसा नदी के प्रपात स्थलियों में बिजली प्रवाह प्राप्त करने का यंत्र संयोजनों को सजाया जा चुका है और समुद्र तरंग के बारे में भी प्रयोग शुरू किया गया है। इसी के साथ जल प्रवाह शक्तियों को विद्युत प्रवाह शक्तियों के रूप में पाने का प्रयास करना समीचीन है। यह सर्वाधिक, सभी देशों में समीचीन है। कोई न कोई महत्वपूर्ण नदी सभी समय बहती रहती है। बहाव का दबाव अनुस्यूत रहता है। उतने दबाव से संचालित होने वाली विद्युत संयंत्र को सर्वसुलभ करना आवश्यक है। ऐसी तकनीकी को प्राप्त कर शिक्षण पूर्वक लोक व्यापीकरण करना आवश्यक है। विद्युत संयंत्रों का विभिन्न स्तर मानव जाति पा चुकी है। इसलिए प्रवाह तंत्र के अंतर्गत इसे पाना, चित्रित कर लेना, व्यवहारीकरण कर लेना सहज है।
जिस गति प्रौद्योगिकी स्थितियों को पाकर हम अभ्यस्त हो गए हैं, उसमें हर दिशा में गति की ही बात आती है। ऊर्जा गति के लिए संयंत्र को विद्युत चालित, तेल चालित, वाष्प चालित विधियों से संचालित करते हैं। विद्युत को प्रवाह शक्तियों से सर्वाधिक रूप में पा सकते हैं। तैलीय यंत्रों के लिए खनिज तेल के स्थान पर वनस्पतिजन्य तेल से चलने वाली यंत्रों की संरचना एक आवश्यक घटना है। इसके लिए मानव विचार कर ही रहा है। इस विधा में दृष्टिपात करने पर वनस्पति तेल से संचालित होने वाले यंत्र इसमें आवर्तनशीलता अपने आप में स्थापित है। वनस्पतियाँ पुष्टितत्व के साथ ही हर प्रकार के द्रव्यों का संग्रहण कर सकता है। मानव के लिए आवश्यकीय प्राणवायु को समृद्ध करने के लिए सहायक कार्यकलाप के रूप में अधिकांश वनस्पतियों को देखा जाता है। वनस्पति तेल से संचालित क्रियाकलाप से तैलीय धूम्र, वनस्पति संसार में पाचन योग्य रहता ही है। इसके स्रोत संबध को इस प्रकार समझा गया है कि प्रत्येक कृषक अपने यात्रा कार्य में नियोजित होने वाले तेल का तादात समझना, समझाना संभव है। इसे किसी भी परिवार का यात्रा कार्य एवं कृषि कार्यों के आधार पर आवश्यक तादात को पहचाना जाता है। इस पहचान के आधार पर किसी भी तैलीय बीजों को तैयार कर प्रस्तुत कर सकता है। जैसे नीम, कंजी (करंज), एरण्ड, क्षुद्र एरण्ड इत्यादि। यह भी देखा गया है कि हर देश, काल, परिस्थितियों में तैलीय वृक्षों को हर कृषक पहचाना ही रहता है। जहाँ जो चीज प्रचुर मात्रा में रहती है, उसको भी पहचाना रहता है। यह तभी सफल होता है, परिवार मानव और परिवार मूलक स्वराज्य व्यवस्था में भागीदारी हो जाए। तैलीय स्रोत बीज वृक्ष न्याय से नित्य स्रोत होना देखा गया है। यह आवर्तनशील होना नियति सहज है। इससे उत्पन्न धूम्र वनस्पतियों का आहार होना, वनस्पतियों में यह धुआँ पच जाना देखा जाता है। इस विधि से यह भी क्रम से वृक्ष बीज, तेल धूम्र और वृक्षों का आहार, पुन: बीज विधि से आवर्तनशील होना दिखाई पड़ता है। ऐसे तैलीय वृक्षों को सड़कों के किनारे आवश्यकतानुसार जंगल में रोपित कर मानव जाति के लिए आवश्यकता से अधिक तैलीय बीजों का संग्रहण करना नित्य समीचीन है। इसमें दो ही बिन्दु प्रधान हैं। धरती का संतुलन और