पाने के लिए प्रयास चल ही रहा है। ऐसे प्रयास विविध देश काल में सम्पन्न होता हुआ आया है। यह मानव परंपरा में विदित तथ्य है।

शरीर रचना संबंधी तथ्यों के साथ-साथ जितने भी मानव अपने में जीव प्रकृति अथवा जीव चेतना के साथ निर्णय लिये गये वह सब अधूरा अथवा संदिग्ध अथवा निराधार अवैधता को वैध मानने वाला होना देखा गया। जैसा रचना के अनुरूप चेतना कार्य करने के आधार पर अर्थात् शरीर वंशानुषंगीय विधि से कार्य करने की विधि पर विश्वास किये अथवा मान लिए। हर दिन, हर क्षण, हर पल मानव का निरीक्षण, परीक्षण, सर्वेक्षण विधियों के चलते इसके निराधारता स्पष्ट होता आया। जैसा रचना क्रम में मेधस तंत्र एक अद्भुत बहुप्रक्रिया, बहु नस जाल तंत्र, पावन और सुरक्षा विधि से निर्मित-रचित रहते हुये उसमें स्मृति क्षेत्र को पता लगाते निराधारता की स्थली में हम होना पाते हैं। जबकि हर देशकाल में विभिन्न वातावरण नैसर्गिकता और संयोग विधियों के अनुपात प्रक्रियाओं के अनुरूप और मानव के आहार-विहार सहित संयोगों के फलन में अथवा फलस्वरूप ये रोग निरोगता को पहचानना संभव हुआ है और यह सदा सदा के लिये मानव परंपरा में से प्रमाणित होता ही रहेगा। इस प्रकार मानव शरीर का अध्ययन और जीव शरीर का अध्ययन से वंश का स्वरूप स्पष्ट होता है। यह डिम्ब और शुक्र सूत्र का संयोग, उसकी पुष्टि और पुष्टि के लिए प्राप्त द्रव्यों की पवित्रता, शुद्धता और संयोग विधियों के आधार पर विविध प्रकार से प्रभाव पड़ते हुये देखने को मिलता है। इन्हीं आधारों पर एक ही माता-पिता से संभावित, प्रमाणित, प्रस्तुत संतानों में विविधतायें होना पाया गया। यथा मूर्ख माता-पिता के संतान विद्वान और विद्वान माता-पिता के संतान मूर्ख भी होता हुआ उन्हीं उन्हीं के रूप में होता हुआ और उनसे भिन्न रूप में होता हुआ भी देखा गया है। इन जीते-जागते प्रमाणों से वंशानुषंगीय का स्थिरता, विश्वसनीयता आवश्यकता और उसकी सार्थकता अध्ययन गम्य नहीं हो पाया। इन इच्छाओं के प्रति विश्वास भी किया एवं अथक प्रयास किया। ऐसे अपेक्षित संतुलन बिन्दु को पाया नहीं है। इसकी गवाही यही है। ‘मात्रा का स्थिर बिन्दु’ मानव आज तक पाया नहीं। इसका कारण परमाणु अंश में मूल मात्रा (स्थिर मात्रा) को खोजने गये जबकि अस्तित्व सहज सहअस्तित्व में अथवा सहअस्तित्व रूपी प्रमाण रूप में किसी न किसी परमाणु में और उस परमाणु सहज व्यवस्था में भागीदारी के रूप में कार्यरत रहता हुआ प्रत्येक अंश देखा गया है। इसलिये मूल मात्रा का स्वरूप परमाणु है न कि परमाणु अंश।

Page 19 of 179
15 16 17 18 19 20 21 22 23