जागृत मानव ही उभय प्रकार के संतुलन के लिए दायी होता है और सटीकता से निर्वाह भी होता है। ऐसी ऐश्वर्यमयी अभ्युदय रूपी नित्य वर्तमान में, से, के लिये मानवीय पूर्ण संविधान अध्ययन और आचरण का वस्तु है।

नित्य शुभ और नित्य शुभ संभावना सर्वमानव में, से, के लिये नित्य समीचीन एवं समान है।

यह मानवीय आचरण रूपी संविधान जीवन ज्ञान, अस्तित्व दर्शन सम्मत विधि से पाये गये हैं। मानव अस्तित्व में अविभाज्य है। प्रत्येक मानव जीवन और शरीर का संयुक्त रूप है। तृप्तियाँ जीवन से संबंधित और मानव तृप्ति वर्तमान में विश्वास होने के आधार पर प्रमाणित होता है। यह प्रत्येक व्यक्ति की आवश्यकता और अपेक्षा है। वर्तमान में विश्वास सम्पन्न होने के लिए सहअस्तित्व, समृद्धि और समाधान साक्षित होना पाया जाता है। यह धरती स्वस्थ रहने की स्थिति में और मानव परंपरा जागृत रहने की स्थिति में ऐसा सर्वशुभ हर व्यक्ति में, से, के लिये सफल होना सहज है।

  • सर्वमानव सार्वभौम शुभ को चाहते हैं।
  • चाहने-होने के मध्य में मानव मानवीयतापूर्ण विधि से आचरण करना ही एकमात्र विधि है। यही संविधान है।
  • अन्य सभी अवस्थाओं में भी उन-उनके आचरणों से ही उन-उन अवस्थाओं की मौलिकता प्रमाणित होती है। इस विधि से भी आचरण ही मौलिकता का प्रमाण है।
  • सहअस्तित्व में ही मौलिक आचरण, सहअस्तित्व में ही मानव में जागृति प्रमाणित होना पाया जाता है।
  • सहअस्तित्व में ही मानव स्वयंस्फूर्त विधि से सम्पूर्ण कार्य-व्यवहार को विचार सम्मत, सम्पूर्ण विचारों को अनुभव सम्मत और सम्पूर्ण अनुभवों को सहअस्तित्व सम्मत विधियों से प्रमाणित करना ही मौलिक अधिकारों सहज प्रतिष्ठा, वर्चस्व, आवश्यकता एवं समाधान है।

[88q88\

Page 73 of 179
69 70 71 72 73 74 75 76 77