गाँव की सामान्य सुविधाओं का आंकलन :-

  • गाँव व गाँव के भूक्षेत्र, जलवायु समीपस्थ वन, वन-खनिज, वन-सम्पदा, वनौषधियों का आंकलन।
  • आवास, ईंधन, प्रकाश, पीने का पानी, जल-मल व्यवस्था, पाठशाला, ऊर्जा स्त्रोतों, सड़क व्यवस्था, डाक घर, बैंक, सांस्कृतिक भवन, तालाब, नहर, नदी, तलीय जल स्रोत आदि का आंकलन व सर्वेक्षण।

उत्पादन संबंधी आंकलन :-

  • कृषि भूमि, पड़ती भूमि, कृषि एवं वन संभावित भूमि। सिंचाई व्यवस्था, जल के स्रोत, तालाब, नलकूप, नहर, नदी आदि संबंधी स्थिति और संभावनाओं का आंकलन।
  • फसलों के किस्म, प्रकार, कृषि उपज, तादाद, वर्ष-फसल चक्र, स्थानीय अभाव, समस्याएं व संभावनाएं।
  • कृषि संबंधी तकनीक व ज्ञान में पारंगत व्यक्तियों की संख्या। क्या वे अन्य को पारंगत बना सकते हैं?
  • ऊर्वरक व्यवस्था, गोबर, कम्पोस्ट खाद व रासायनिक खादों के उपयोग के संबंध में जानकारी।
  • बीजों के प्रकार, उनके बारे में जानकारी। कृषि संबंधी औज़ारों, यंत्रों, कीटनाशक, दवाइयों आदि की उपलब्धता व अभ्यास के बारे में जानकारी।
  • पशुधन के बारे में पूरी जानकारी। उनकी तादाद, नस्ल, प्रकार के अनुसार। कितने कृषक, कृषि के साथ गौशाला रखते हैं? कितने गोबर गैस प्लांट हैं? कितना लगना है?
  • हस्त शिल्प संबंधी उत्पादन जैसे - चित्रकला, मूर्तिकला, शिल्प कला, बुनाई, कढ़ाई, छपाई, रंगाई, बधाई पत्र, सूत कातना, इनग्रेविंग आदि में कितने लोग व्यस्त हैं? उनसे उपलब्ध तकनीक व विशेषता आदि का आंकलन।
  • ग्राम शिल्प संबंधी उत्पादन जैसे धातु कला, रेशम, काष्ठ कला, मिट्टी और चर्म कला आदि में कितने लोग प्रशिक्षित व व्यस्त हैं। इनमें उपलब्ध तकनीक व विशेषज्ञता का आंकलन।
  • कुटीर उद्योग द्वारा उत्पादन कार्यों में कितने लोग व्यस्त हैं? वे क्या व कितना बना रहे हैं? इसी तरह ग्रामोद्योग के बारे में आंकलन। सेवा कार्यों में लगे व्यक्तियों का सर्वेक्षण।
Page 123 of 150