विनिमय संबंधी आंकलन :-

सभी उत्पादित वस्तुओं की संख्या, तादाद, प्रकार, उपयोगिता व मूल्य। वर्तमान में विनिमय व्यवस्था का आंकलन। कितनी दुकानें हैं, कितने व्यक्ति क्रय-विक्रय कार्य में लगे हुए हैं। गोदाम आदि स्टोरेज व्यवस्था का आंकलन।

स्थानीय रूप से आवश्यक वस्तुएँ जो बाह्य बाजारों से खरीदी और बेची जाती हैं।

शिक्षा संबंधी आंकलन :-

पाठशाला है या नहीं। यदि है तो कहाँ तक पढ़ाई होती है? कितने विद्यार्थी हैं? कितने शिक्षक हैं? आयु, वर्ग के आधार पर शिक्षा का सर्वेक्षण। शिक्षा पाठ्यक्रम का निर्वाह कैसा है? स्थानीय आवश्यकतानुसार शिक्षा दी जाती है या केवल किताबी ज्ञान दिया जाता है? शिक्षा प्राप्त कर कितने व्यक्ति गाँव में रह रहे हैं? कितने गाँव छोड़ दिए हैं? महिलाओं व बच्चों में जागरूकता कैसी है? कितने साक्षर हैं? कितने साक्षर होना शेष है? आयु वर्ग के अनुसार।

निकटवर्ती तकनीकी व अन्य समाज सेवी संस्थाओं के सहयोग की संभावना।

स्वास्थ्य संयम संबंधी आंकलन :-

  • जन्म व मृत्यु दर।
  • सीमित व संतुलित परिवार के प्रति ग्रामवासी कितने प्रतिशत जागरूक हैं?
  • अनावश्यक आदतों का सर्वेक्षण (गांजा, भांग, तम्बाकू, चरस, शराब, अफीम, धूम्रपान, जुआ आदि बुरी आदतों) वर्गीकरण व उसके लिए व्यक्तियों का नाम आयु सहित आंकलन।
  • घरेलू चिकित्सा के प्रति जागरूकता और आंकलन।
  • स्थानीय रूप से उपलब्ध जड़ी-बूटियों के प्रकार व उनके औषधि के रूप में प्रयोग, उपयोग और संरक्षण संभावना।
  • सामान्य व विशेष चिकित्सा सुविधा का आंकलन।
  • चिकित्सालय और औषधालय है या नहीं? व्यायाम शाला, खेल व्यवस्था, योग प्रशिक्षण, सांस्कृतिक भवन है या नहीं?
Page 124 of 150