सहज हर अनुभव के अनुरूप हर अभिभावक अपने संतानों में संस्कार डालने में समर्थ होते ही हैं। क्योंकि समाधान-समृद्धि, दिशा और प्रक्रिया से हर अभिभावक गुजरे रहते हैं फलस्वरूप उसी दिशा में संस्कार आरोपण संबोधन नाम से चलकर अवधारणा पर्यन्त सूत्रित होना, रहना, करना जागृति सहज गति है। यही प्रमुख स्रोत है जो पीढ़ी से पीढ़ी तृप्त होने का संधान है। संधान का तात्पर्य पूर्णता के अर्थ में अवधारणाओं को स्थापित करने और होने से है। यही पीढ़ी से पीढ़ी के मध्य तृप्ति स्रोत है। इसी स्रोत का धारक वाहक हर अभिभावक होना जागृत परंपरा का वैभव है।

जागृत पंरपरा में पीढ़ी से पीढ़ी संगीतमयता का प्रवाह होना समीचीन रहता ही है। जागृति पंरपरा में ही अभय और सहअस्तित्व का प्रमाण, ग्राम परिवार और विश्व परिवार रूपी अखण्ड समाज में, ग्राम सभा परिवार और विश्व परिवार सभा रूपी व्यवस्था और व्यवस्था क्रम में सदा-सदा के लिये वर्तमान में विश्वास और सहअस्तित्व प्रमाणित होना समीचीन रहता ही है। इस प्रकार परंपरा के निरंतरता की संभावना स्पष्ट है।

व्यवस्था सहज विधि से नियमपूर्ण कार्य और समाज विधि से न्यायपूर्ण व्यवहार प्रमाणित होता है। यह परस्पर पूरक होने के आधार पर समाधान सहज ही वर्तमान वैभव सम्पन्न होता है। इसी क्रम में मानव सर्वतोमुखी समाधान सम्पन्न होने, करने-कराने योग्य होता है। नियमपूर्ण कार्यकलाप नैसर्गिकता के साथ संयोजित रहना देखा गया है और न्यायपूर्ण व्यवहार परस्पर मानव में सार्थक होना देखा गया है। नियम का संतुलन न्याय से, न्याय का संतुलन नियम से वैभवित होना ही समाधान और उसकी निरंतरता है। समाधान मानव सहज अनुभव है। नियम और न्याय भी अनुभव गम्य तथ्य है। इस प्रकार अनुभव मूलक विधि से ही मानव पंरपरा समाधान, समृद्धि, अभय, सहअस्तित्व रूपी वैभव से वैभवित रहना सहज है। यही जागृत मानव परंपरा का सम्पूर्णता है। इस क्रम में प्रमुख मुद्दा और प्रमाण परिवार में समाधान, समृद्धि समस्त परिवार के परस्परता में अभय, सहअस्तित्व सार्थक होने का, वर्तमान में चरितार्थ होने की स्थिति और गति ही जागृत मानव पंरपरा है। इस प्रकार सम्मिलित रूप में सम्पूर्ण मानव में सर्वशुभ उक्त चारों वैभव जागृति के साथ सूत्रित रहता है। अतएव उदारता और दयापूर्ण कार्य-व्यवहार हर मानव में, हर संबंधों में और हर पदों में व्यवहृत होना स्वाभाविक है। इसलिये हर संतान के साथ उदारता और दयापूर्ण कार्य सम्पन्न होना स्वयं स्फूर्त होता ही है। यही माता-पिता के साथ प्रौढ़ संतान का कार्य-व्यवहार कृतज्ञता पूर्वक, उदारता सहित सम्पन्न होना स्वाभाविक है। इस प्रकार जागृत परंपरा सहज संगीत और स्वर समाधान, समृद्धि, अभय, सहअस्तित्व के रूप में वैभवित होना पाया जाता है।

Page 113 of 179