1.0×

किसी एक परंपरा से अथवा संपूर्ण परंपराएं मिलकर अध्ययन गम्य विधि से प्रस्तुत नहीं हो पायी। इन्हीं कारणवश पुनर्विचार की आवश्यकता समीचीन हुई। विकल्प प्रस्ताव के रूप में प्रस्तुत है।

आस्थावादी विचारों, प्रतिबद्धताओं सहित व्यक्त किया गया निष्ठा को पंथ, संप्रदाय, मत और धर्म के नाम से बताया गया है। ऐसी निष्ठाएँ एक-एक विभिन्नता के साथ देखने को मिली। यही आदर्शों का भी आधार होना पाया गया। ऐसी निष्ठाओं को सर्वाधिक लोग आदर्श मानकर स्वीकारते आये हैं। जैसे - 1. पूजा करने का तरीका, 2. इसके लिए उच्चारण का तरीका, 3. आशयों का तरीका, 4. मान्यताओं का तरीका। इन सबके मूल में पाये जाने वाले रहस्यमयी आधार जैसे - ईश्वर, देवी-देवता, ब्रह्म, परमात्माओं का स्वरूप, कार्य, महिमा वर्णन भी अतिरहस्यमयी होने के रूप में बताये जाने वाले वांङ्गमय को पावन ग्रन्थों के रूप में माना जाता हैं। ऐसे वांङ्गमय और मान्यताओं, महिमावर्णनों के साथ अनेकानेक व्यक्ति जुड़कर अनेक प्रकार से साधना, अभ्यास करने वाले लोग ही साधु, संत, तपस्वी, यति-सती, सब प्रख्यात हुए हैं। यही महापुरूषों के नाम से भी ख्यात हैं। ईश्वर ही अनेक अवतारों के रूप में, अवतारी पुरूष और अवतारों के नाम से स्थापित हुए। यह सब होने के उपरान्त भी समुदाय और उसकी मान्यताएँ अन्तर्विरोधी - बाह्य विरोधों सहित होना पाया जाता है। अंतर्विरोध का तात्पर्य जिस प्रकार के आदर्श वांङ्गमय - आराधना आदि को मानते हैं उसी में मतभेद होने से है। बाह्य विरोध का तात्पर्य एक-दूसरे को विधर्मी-अधर्मी, श्रेष्ठ-नेष्ठ क्रम में एक दूसरे के बीच दिखने वाली घृणा, उपेक्षा, भय और आतंक साक्षी है। मतभेदों, विरोधों के साथ भय और आतंक का होना स्वाभाविक है। इसके मूल में घृणा उपेक्षा तिरस्कार ये सब कारण है। इन आधारों पर अपने में अपर्याप्त रहते हुए अन्य समुदायों के साथ विरोधों को बनाए रखते हैं। ऐसे ही समुदाय विधि राज्य का आधार है। राज्य भी विरोधों के साथ अर्थात् अड़ोस, पड़ोस देशों को दुश्मन मानते हुए देशवासी गलती करते हैं, ऐसा मानते हुए संविधान में कानून-कायदा प्रक्रियाओं को स्थापित कर लिये हैं। यही मुख्य मुद्दा है कि अन्तर्विरोध, बाह्यविरोध रहते हुए समुदाय-समुदाय के बीच सामरस्यता संगीत हो कैसे?

उक्त सभी प्रकार की विविधताएं राज्य और धर्मगद्दी के रूप में स्पष्टतया दृष्टिगोचर हो पाते हैं। इन्हीं गद्दियों के कार्यक्रम कार्यवाही के फलस्वरूप अपने में अथवा अपने-अपने में अपरिपूर्णता, अपर्याप्तता के परिणाम में विज्ञान का स्वागत हुआ। इस शताब्दी के पूर्व विज्ञान तकनीकी दूर-दूर तक प्रवेश कर चुका था। इस शताब्दी के मध्य तक सब जगह पहुँच गया। इसके बावजूद

Page 13 of 179
9 10 11 12 13 14 15 16 17