इस प्रकार महत्वाकांक्षा संबंधी वस्तुओं का उपयोग स्पष्ट हुआ। जिस प्रणाली से जिसका जितना गति होना है वह निश्चित रहता ही है। इसी निश्चयतावश मानव उपयोग करने में उत्सुक है। सामान्याकांक्षा सहज वस्तुओं में पहले से ही निश्चयी रहा है। इस प्रकार उत्पादित वस्तुओं में उपयोगिता मूल्य सर्वथा निश्चित रहने के कारण इसकी ध्रुवतावश मूल्यांकन में निश्चयता स्वाभाविक रूप में संपन्न होना पाया जाता है।

उक्त विश्लेषण में श्रम नियोजन पूर्वक स्थापित उपयोगिता मूल्य, कला मूल्य को पहचानना और मूल्यांकित करना जागृत मानव में, से, के लिये आवश्यकता, अपेक्षा और उपलब्धि है :-

  • यह सर्वमानव अपेक्षा होने के तथ्य को इस प्रकार सर्वेक्षण कर सकते हैं कि किसी भी वस्तु को उसके उपयोगिता के आधार पर श्रम मूल्य का मूल्यांकन करना चाहिए या पत्र मुद्रा के आधार पर करना चाहिए ?
  • उपयोगिता को अर्थात् सामान्यकांक्षा, महत्वाकांक्षा संबंधी उपयोगिता को वस्तुओं में पहचाना जा सकता है। कागज को छापकर ढेर करने से क्या पहचाना जा सकता है ?
  • संपूर्ण आवश्यकताएँ वस्तु व उसकी उपयोगिता के आधार पर उपयोगी होता है या ढेर सारे प्रतीक मुद्रा, पत्र मुद्रा से ? इसका उत्तर क्या होगा अपने में, से हर व्यक्ति उत्तर देकर देखे वही सबका उत्तर है। इसीलिये मानव उपयोगिता और सुन्दरता को स्थापित करने में, से, के लिये हर व्यक्ति स्वतंत्र होना मौलिक अधिकार है। इसी आधार पर हर परिवार में समृद्धि की संभावना समीचीन रहता ही है।

हर स्वायत्त मानव व्यवसाय में स्वावलंबी, व्यवहार में सामाजिक होने में पारंगत, कुशल और निपुण रहना पाया जाता है। पारंगत का तात्पर्य परस्पर मानव प्रकृति में जागृत सहज स्वभावों, गुणों, कार्य गति और व्यवहार गति और उसके परिणामों का आंकलन करने और उसका मूल्यांकन करने के अधिकार से इसके प्रयोग विधि से स्वयं प्रतिष्ठित होना पाया जाता है।

ऐसी प्रतिष्ठा सर्वमानव की अपेक्षा है इसका भी सर्वेक्षण होना सहज है। निपुणता का तात्पर्य प्राकृतिक ऐश्वर्य पर उपयोगिता मूल्य को स्थापित करने का सामर्थ्य और उसका क्रियान्वयन और मूल्यांकन से है। कुशलता का तात्पर्य प्राकृतिक ऐश्वर्य पर उपयोगिता मूल्य और कला मूल्य को स्थापित करने और उसका मूल्यांकन करने के प्रमाणों से है। इस विधि से सर्वाधिक सामान्यकांक्षा

Page 135 of 179