सहज वैभव को समझना और समझाना ही होगा। अन्यथा इस धरती पर रहना ही नहीं होगा। पीड़ा और अपेक्षा के बीच नित्य नवीन मनमानी और किल्लोल करते ही आ रहे हैं। किल्लोल का तात्पर्य मानव परंपरा का चारों आयाम जैसा शिक्षा, संस्कार, संविधान और व्यवस्था वही अपेक्षा वही पीड़ा के साथ दिखाई पड़ती है। अपेक्षा के अनुरूप शाश्वत वस्तु न मिलने की स्थिति में मानव अपनी कल्पनाशीलता के चलते, प्रभावशील होते तक कुछ भी कर रहा है, कर लिया, कुछ भी कह लिया, कह रहा है, कुछ भी सोच लिया, सोच रहा है, इस विधि से चल गये। इसमें यह भी एक परीशीलन किये हैं। मानव परंपरा को मानव नकारना भी बन नहीं पा रहा है। जबकि परंपरा सहज स्थिरता के स्थान पर अस्थिरता के लिये चारों आयामों को सजा चुका है। अस्थिरता के लिये अनिश्चियता एक प्रधान मान्यता है। यह अनिश्चयता, अस्थिरता मानने के उपरान्त ही मानव कुछ भी मनमानी करने को तत्पर होता है। जब एक परमाणु, अणु, अणुरचित रचना, ग्रह-गोल, सौर व्यूह, अनंत ब्रह्माण्ड अथवा अनंत प्रकृति सतत क्रियाशील है। मानव कैसे चुप रहेगा? इसी कारणवश मानव को कितना भी चुप रहने के लिये कहने के उपरान्त भी कुछ भी करने को तैयार हो ही जाता है। ऐसी मानव सहज प्रवाह में कल्पना सहज विधि से ही चारों आयामों को अपनाते ही आया। जैसे नौ संख्या, चारों दिशा, नैसर्गिकता (धरती, हवा, पानी, उष्मा) इसको पहचानते ही आया है। इसी प्रकार पाँचों ज्ञानेन्द्रिय, इन्द्रिय सन्निकर्ष को भी पहचानते ही आया। अर्थात् इन्द्रिय सन्निकर्ष के आधार पर मानव सुविधा संग्रह के चक्कर में फँस गया। यही मूलतः धरती क्षतिग्रस्त होने का कारण रहा है।

इससे यह स्पष्ट हो गया है कि पीढ़ी से पीढ़ी को परंपरागत चारों प्रयासों से जैसा शिक्षा, संस्कार, संविधान, व्यवस्था के नाम से जो कुछ भी दिये जा रहे हैं इससे अभी तक इस देश धरती में परम सत्यबोध, परम समाधानबोध, परम न्यायबोध करने-कराने और करने के लिए मत देने का आधार ही नहीं बन पाया है, अर्थात् ऊपर वर्णित चारों आयामों में वांछित, सर्ववांछित, सर्वदा वांछित उक्त तीनों तथ्यों को स्पष्ट करने में असमर्थ है। समुदाय परंपरा के रूप में ही हम सब पलते आये हैं और पहुँच गये हैं संग्रह-सुविधावादी उपभोक्ता मानसिकता स्थली में। अभी तक पहुँचा हुआ लोगों का सामान्य गणना 15% उससे कम ही मानी जाती है। चाहने वाली प्रतिशत 85% शेष है। यह धरती में निवास करने वाले संपूर्ण मानव के संदर्भ में कहा जा रहा है। ऐसे 10% से 15% संख्या में जो लोग आते हैं संग्रह-सुविधा के चोटी की ओर दौड़ रहे हैं। उल्लेखनीय बिन्दु यही है कि इसका तृप्ति बिन्दु अस्तित्व में नहीं है। इस विधि से संग्रह-सुविधावादी सम्मोहन और उन्माद अन्तविहीन वितृष्णा की ओर ले जाता है। एक उल्लेखनीय तथ्य यह भी है कि इस धरती में 15%

Page 54 of 179
50 51 52 53 54 55 56 57 58