1.0×

को पहले स्पष्ट किया जा चुका है जिसमें जीवन की रचना, कार्यरूप, उद्देश्य अथवा अंतिम उद्देश्य, अक्षय बल, अक्षय शक्ति, जीवन में पाँचों अवयव समुच्चय की अविभाज्यता, अस्तित्व में जीवन (चैतन्य प्रकृति) की अविभाज्यता, सहअस्तित्व में जड़-चैतन्य प्रकृति का सत्ता में संपृक्त जड़-चैतन्य प्रकृति के रूप में नित्य वर्तमान होना स्पष्ट किया गया है। यह भी स्पष्ट किया गया है अस्तित्व न तो घटता है न बढ़ता है।

मानव द्वारा ही भ्रमवश किये गये कार्यकलापों, कृत्यों के परिणाम स्वरूप धरती मानव निवास के लिये अयोग्य होने का क्रम आरंभ है। जागृत होने की आवश्यकता है और जीवन सहज रूप में हर व्यक्ति जागृति को स्वीकारता है। इन दोनों आवश्यकतावश जागृति और जागृति पूर्णता की ओर गतित होना अनिवार्य हुआ है। जागृत स्थिति में जीवन में कार्यरत मध्यस्थ क्रिया गठनपूर्णता सहज ऐश्वर्य को संतुलित रखते हुए न्यायपूर्ण विधि से व्यक्त होने के रूप में संतुलित, नियंत्रित और सार्वभौम व्यवस्था, अखण्ड समाज, सर्वतोमुखी समाधान में, से, के लिये भास, आभास, प्रतीति, अनुभूति के रूप में कार्यरत रहता है। इसी बिन्दु में सहअस्तित्व सहज विधि से वर्तमान में विश्वास होना मध्यस्थ क्रिया का वैभव होता है। संघर्ष का तिरोभाव, सहअस्तित्व में विश्वास होना मध्यस्थ क्रिया का प्रभाव है। ये सब प्रतीतियाँ अनुभव बोध रूप में होना देखा गया है। यह बोध जागृत परंपरापूर्वक सर्वसुलभ होता है। मध्यस्थ क्रिया सहज न्याय और धर्म (सर्वतोमुखी समाधान) व्यवहार में फलित होना स्वाभाविक होता है और प्रामाणिकता के लिये अपरिहार्यता निर्मित हो जाती है। ‘क्रियापूर्णता’ की स्थिति में ‘मध्यस्थ क्रिया’ की महिमा है। तात्विक रूप में इस को इस प्रकार से देखा गया है न्यायान्याय, धर्माधर्म, सत्यासत्य दृष्टियाँ भ्रम बन्धन से मुक्ति; श्रम का विश्राम; न्याय, धर्म, सत्यानुभूति प्रमाण बोध होते ही स्वाभाविक रूप में कार्य व्यवहार में प्रमाणित हो जाता है। इसी के साथ-साथ अनुभव का प्रयोजन अपने आप बलवती होता है। जीवन अपने में से व्यवस्था में भागीदारी सहज विधि को स्वीकार लेता है। यह सर्वदा के लिये परम्परा में संस्कार और उपकार के प्रयोजन बोध होना पाया जाता है। यही श्रम का विश्राम स्थिति है।

‘आचरणपूर्णता’ चैतन्य इकाई में व्यक्त होना, प्रमाणित होना नियति सहज अभिव्यक्ति होने के कारण ही है। परिणाम का अमरत्व, श्रम का विश्राम और गति का गंतव्य सहअस्तित्व सहज जागृति विधि सहित अभिव्यक्त होना, इसी धरती पर सुस्पष्ट हो जाता है। ‘आचरणपूर्णता’ स्थिति में मध्यस्थ क्रिया का जागृति पूर्णता सहज अर्थात् सहअस्तित्व में अनुभव सहित प्रभाव क्षेत्र में सम्पूर्ण जीवन अभिभूत हो जाता है। इसको ऐसा देखा गया है कि जागृतिपूर्ण होते ही अर्थात् अस्तित्व में अनुभव होते ही जीवन के सभी अवयव पूर्णतया अनुप्राणित हो जाते है अर्थात् अनुभव सहज विधि से अनुप्राणित हो जाते हैं। यही बुद्धि में ‘सहज बोध’, चित्त में ‘सहज साक्षात्कार’, वृत्ति में ‘सहज तुलन’ एवं मन में ‘सहज आस्वादन’ नित्य प्रतिष्ठा के

Page 55 of 151
51 52 53 54 55 56 57 58 59