- “उत्पादन कार्य सलाह समिति” व “विनिमय कोष समिति” संयुक्त रुप से सम्पूर्ण ग्राम की उत्पादन संबंधी तादात, गुणवत्ता व श्रम मूल्यों का निर्धारण करेगी।
- <strong>विनिमय में न्याय :-</strong>
- उत्पादित वस्तु के विक्रय के लिए क्रय आदान-प्रदान सुलभ करना।
- विनिमय प्रक्रिया प्रथम चरण में, श्रम मूल्य को वर्तमान में प्रचलित प्रतीक मुद्रा के आधार पर मूल्यांकित करने की व्यवस्था रहेगी। जैसे स्थानीय उत्पादन को, जहां उसको बेचना है, उस मंडी की दरों पर आधारित उसका क्रय मूल्य निर्धारित होगा। ग्राम की आवश्यकता के लिए अन्य बाजारों से, वस्तुओं का विक्रय मूल्य, उन बाजारों के क्रय मूल्य पर आधारित होगा।
- द्वितीय चरण के श्रम के आधार पर प्रतीक मुद्रा को मूल्यांकन करने की व्यवस्था होगी व उसी के आधार पर क्रय विक्रय कार्य सम्पन्न होगा।
- तृतीय चरण में श्रम मूल्य के आधार पर, वस्तु मूल्य का मूल्यांकन होगा जिसका आधार उपयोगिता व कला मूल्य ही रहेगा व इसी के अनुसार लाभ, हानि, संग्रह मुक्त पद्धति से विनिमय प्रक्रिया संपन्न होगी। अर्थात् विनिमय प्रक्रिया श्रम मूल्य के आदान प्रदान के रूप में सम्पन्न होगी।
“न्याय सुरक्षा समिति” सुरक्षा कार्य को ग्रामवासियों के तन, मन, धन रूपी अर्थ के सदुपयोग के आधार पर क्रियान्वयन करेगा। जैसे :-
- ग्राम में सुरक्षा
- उत्पादन एवं विनिमय सुरक्षा
- परिवार सुरक्षा
- मानवीय शिक्षा-संस्कार सुरक्षा
- स्वास्थ्य संयम सुरक्षा
- नैसर्गिक सुरक्षा
- संगीत, साहित्य, कला की सुरक्षा
“न्याय सुरक्षा समिति” ग्राम की सभी प्रकार की सुरक्षाओं के प्रति जागरूक रहेगी।