• शिक्षकों का मूल्यांकन करेगी ठीक से शिक्षा प्रदान कर रहे हैं या नहीं? समय-समय पर आकर मार्ग दर्शन देगी।

स्वास्थ्य संयम सुरक्षा :-

  • ग्राम वासियों की बुरी आदतें, जैसे सिगरेट, बीड़ी, गाँजा, तम्बाकू जर्दा, शराब, अफीम, चरस, जुवा आदि समाज विरोधी बुरे प्रभावों के निराकरण के प्रति उन्हें जागृत कर सुधारना और उन्हें सुरक्षा प्रदान करना।
  • पशु धन की सुरक्षा करना।
  • जान माल की हानि न हो ऐसी व्यवस्था करना।
  • वातावरण में यदि कोई प्रदूषण फैला रहा हो जो कि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, उसको रोकना।

नैसर्गिक सुरक्षा :-

सुरक्षा समिति नैसर्गिक सुरक्षा के लिए निम्न नियमों को ध्यान में रखते हुए कार्य करेगी :-

  • गाँव की प्राकृतिक सम्पदा का (खनिज, वनस्पति) उसके अनुपात के रूप में उपयोग करेगी।
  • प्राकृतिक सम्पदा के उत्पादन में, किसी के भी द्वारा विध्न न डालने देना।
  • प्राकृतिक सम्पदा के उत्पादन में सहायक होना, यह सुनिश्चित करना।

मूल्यांकन, प्रोत्साहन, निष्ठावान प्रक्रिया :-

ग्राम सभा द्वारा विभिन्न समितियों के कार्य का मूल्यांकन निम्न मार्गदर्शक सिद्धांतों द्वारा किया जायेगा :-

“उत्पादन-कार्य सलाहकार समिति” का मूल्यांकन निम्न आधारों पर किया जायेगा:-

  • कृषि, पशुपालन, वनोपज, हस्त शिल्प, ग्राम-शिल्प, कुटीर उद्योग, ग्रामोद्योग के कुल उत्पादन का मूल्यांकन।
  • उत्पादन में कार्य गति का मूल्यांकन।
  • उत्पादन में गुणवत्ता व उत्पादकता का मूल्यांकन।
  • उत्पादन कार्य में कुशलता व निपुणता का मूल्यांकन।

उत्पादन कार्य के लिए आवश्यकीय कच्चे माल/वस्तुओं की स्त्रोतों सहज सुलभता का मूल्यांकन।

Page 146 of 150