• प्राकृतिक नियमों का पालन करते हुए (प्रदूषण विहीन प्रणाली से) उत्पादन और उत्पादन कार्य में तकनीकी परिवर्द्धन का मूल्यांकन।
  • मानव परंपरा में आवश्यकीय व उपयोगी सामान्य आकाँक्षा (आहार, आवास, अलंकार) व महत्वकाँक्षा (दूरगमन, दूरदर्शन, दूरश्रवण) संबंधी वस्तुओं में उत्पादन कार्य का मूल्यांकन।

विनिमय-कोष सलाहकार समिति का मूल्यांकन :-

“विनिमय-कोष सलाहकार समिति” का मूल्यांकन निम्न आधार पर होगा :-

  • विनिमय सहजता व सुलभता का मूल्यांकन।
  • विनिमय में लाभ हानि मुक्त प्रणाली का मूल्यांकन।
  • विनिमय प्रणाली में स्वच्छता का मूल्यांकन।
  • विनिमय क्रियाकलाप में, परिमाण, परिमापन, का मूल्यांकन।
  • विनिमय कोष द्वारा उत्पादन और सहायता का मूल्यांकन।
  • विनिमय श्रम में गुणवत्ता का मूल्यांकन।
  • स्थानीय रूप से खरीदने वाली वस्तुओं क्रय-मूल्य, उसके विक्रय मूल्य के आधार पर और ग्राम वासियों के लिए बाह्य बाजारों से क्रय किया गया वस्तुओं का मूल्यांकन (क्रय मूल्य के आधार पर)
  • साधन प्रबंधो का मूल्यांकन।

शिक्षा-संस्कार समिति के कार्यों का मूल्यांकन :-

“ग्राम सभा” ग्राम के प्रत्येक व्यक्ति व परिवार में “शिक्षा-संस्कार समिति” के कार्यों का मूल्यांकन निम्न आधारों पर करेगी :-

  • संबंधों और मूल्यों की पहचान और निर्वाह, मानवीयता पूर्ण व्यवहार का मूल्यांकन।
  • स्वयं के प्रति विश्वास व श्रेष्ठता के प्रति सम्मान क्रिया का मूल्यांकन।
  • मानवीय आचरण (स्व धन, स्वनारी/स्वपुरूष, दया पूर्ण कार्य) का मूल्यांकन।
  • ग्राम जीवन व परिवार व्यवस्था में विश्वास व निष्ठापूर्ण आचरण का मूल्यांकन।

ग्राम व्यवस्था व ग्राम जीवन में भागीदारी का मूल्यांकन।

Page 147 of 150