जाति आदि आधारों पर अपना परिचय देता हुआ देखने को मिलता है। इस क्रम में उन-उनकी निष्ठा अपने-आप स्पष्ट हो जाती है। आज तक ऐसा कोई परंपरा अध्ययनगम्य नहीं हो पाया जो सर्वतोमुखी समाधान विधि को अध्ययनगम्य कराया। अतएव सर्वतोमुखी समाधान सम्पन्नता ही मानव धर्म का द्योतक है, प्रमाण है और सर्वाधिक लोगों का अभीष्ट भी है।

मानव जाति एक होने के आधार पर ही मानव धर्म एक होने का अर्थात् सर्वतोमुखी समाधान सबको समीचीन होने का सत्य उद्घाटित हो पाता है। समाधान मूलतः मानव जीवन सहज उद्देश्य और प्रमाण है। इस उद्देश्य की पूर्ति जागृतिपूर्वक उजागर होती है। जागृति का सार्थक स्वरूप अस्तित्व में अनुभव है। अस्तित्व नित्य वर्तमान होते हुए अनुभव का घोषणा, सत्यापन, प्रमाण, मानव ही मानव के लिये अर्पित करता है। प्रामाणिकता ही व्यवहार में सर्वतोमुखी समाधान के रूप में प्रमाणित हो जाता है। अस्तित्व में अनुभव ही जागृति परमता का द्योतक है। जागृति ही भ्रम मुक्ति है। आदिकालीन अथवा सुदूर विगत से सुना हुआ ‘मुक्ति’ शब्द का अर्थ सहअस्तित्व में अनुभव रूप में सार्थक होता है। इसे भली प्रकार से देखा गया है। सहअस्तित्व में अनुभव सर्वसुलभ होने का मार्ग मानवीय शिक्षा-संस्कार विधि से समीचीन है और प्रशस्त है। सहअस्तित्व शाश्वत सत्यरूपी, नित्य सत्यरूपी, परम सत्यरूपी न घटते-बढ़ते हुए मानव सहित अविभाज्य वर्तमान है। इसमें खूबी यही है अस्तित्व ही चार अवस्था में प्रकाशमान है। जिसमें से एक अवस्था स्वयं में मानव है। अस्तित्व सहज सहअस्तित्व ही इसका मूल सूत्र है। सहअस्तित्व ही विकास, पूरकता, उदात्तीकरण, फलस्वरूप रासायनिक-भौतिक रचनाएँ, विरचनाएँ सम्पन्न होते हुए देखने को मिलता है। देखने वाला मानव ही है। विकास, अर्थात् परमाणु में विकास, पूरकता, पूर्णता, संक्रमण, जीवन और जीवन जागृति प्रमाणित होता है। जीवन में जीवन जागृति का प्रमाण मानव ही प्रस्तुत करता है। मानव अपने में जागृतिपूर्णता में उसकी निरन्तरता सहज विधि से ही सर्वतोमुखी समाधान सम्पन्न परंपरा को बनाए रखना सहज है।

अस्तित्व में इस खूबी को बहु विधा में देखा गया है। प्रत्येक प्रजाति सहज परमाणु अपने परंपरा सहज आचरणों में सुदृढ़ रहते हैं। जैसे - दो अंश, चार अंश, चालीस अंश आदि विभिन्न अंशों से गठित विभिन्न परमाणु अपने-अपने आचरण को सदा-सदा ही प्रस्तुत करते हैं। इसी क्रम में प्राणावस्था की इकाईयाँ बीज-वृक्ष न्याय से अपने परंपरा रूपी आचरण को सुदृढ़ रूप में आचरित करते हुए देखने को मिलता है। वंशानुषंगीय विधि से सम्पूर्ण जीव अपने-अपने परंपराओं को सुदृढ़ बनाया हुआ दिखाई पड़ता है। इन तथ्यों को देखते हुए मानव अपने परंपरा को मानवीयतापूर्ण

Page 62 of 179
58 59 60 61 62 63 64 65 66