द्योतक है। दूसरा प्रयोजन रूप के साथ सच्चरित्रता-सुशीलता अपने-आप में व्यवस्था तंत्र का आधार भी है, सूत्र भी है। इसलिये रूप के साथ सच्चरित्रतावश सुखी होना बनता है।

बल के साथ दया - जीने देना और जीना ही दया है। शरीर पुष्टि, सुदृढ़ता, सुगठन के साथ शरीर के द्वारा बल को जीने देने के क्रम में नियोजित करने की स्थिति में रूप के साथ सच्चरित्रता और सुशीलता का भी रक्षा होते हुए सुगम रूप में ही जीने देने के उपरान्त जीने में संगीत अपने आप देखने को मिलता है। जिससे सुखी होना स्वाभाविक है। प्रत्येक नर-नारी बल के सदुपयोग से सुखी होने की विधि जीने देकर जीने के क्रम में ही देखा गया है।

धन के साथ उदारता - उदारता का उत्तरोत्तर जागृति की ओर तन, मन, धन रूपी अर्थ को नियोजित करना ही है। हर पीढ़ी, अग्रिम पीढ़ी को अपने से श्रेष्ठ होने का कामना करता ही है। हर स्थिति, हर गति, हर देशकाल में मानव अपने श्रेष्ठता को जागृति क्रम, जागृति, जागृतिपूर्णता और उसकी निरंतरता विधि से ही प्रमाणित करता है। जागृति और जागृतिपूर्णता स्वायत्त मानवीयता सहज पारंगत प्रमाण ही होना पाया जाता है। जागृति क्रम स्वायत्त मानव पद प्रतिष्ठा पर्यन्त निश्चित है। इस क्रम में परंपरा जागृत रहना एक अनिवार्य स्थिति रहती है। तभी मानवीयता पूर्ण परंपरा सहज सार्थकता प्रमाणित होती है।

अतएव जीने देकर जीना जागृति के उपरान्त हर व्यक्ति के लिये सहज प्रक्रिया है। तन, मन, धन रूपी अर्थ शरीर पोषण, संरक्षण, समाज गति व्यवस्था सहज स्वीकृति और समग्र व्यवस्था में भागीदारी को निर्वाह करने के क्रियाकलापों में अर्थ सम्पूर्णतया सार्थक होना, सदुपयोग होना होता है। इसी क्रियाकलापों में नियोजित अर्थ प्रक्रिया का उदारता नाम है।

उदारता अपने में जागृति सहजता की ओर इंगित क्रिया में उन्मुख रहता है। उदात्तीकरण स्वाभाविक रूप में जागृति के जिस बिन्दु में जो रहता है उससे आगे के बिन्दुओं की ओर गतित करना/हो जाना ही उदात्तीकरण का तात्पर्य है। यह पूरकता विधि से ही होना पाया जाता है। मानव सहज सदुपयोग विधि स्वयं में उदारता है। यह सुख का स्रोत है। उदारतापूर्वक मानव सुखी होना देखा गया है।

पद के साथ न्याय - न्यायापेक्षा सर्वमानव में है ही। न्याय प्रदायी क्षमता सहित धारक-वाहकता ही न्याय प्रदायिता को प्रमाणित करता है। न्याय प्रदायिता मूलतः एक समझदारी का ही स्वरूप है यही जागृति है। समझदारी में संबंध, मूल्य, मूल्यांकन और उभय तृप्ति का प्रमाण समाया रहता

Page 94 of 179
90 91 92 93 94 95 96 97 98