1.0×

सहअस्तित्व सहज अस्तित्व नित्य वर्तमान और व्यक्त है। अव्यक्त के रूप में कोई वस्तु अस्तित्व में नहीं है। अस्तित्व में ‘अव्यक्त’ नाम से इंगित कोई वस्तु है ऐसा मानना, समझना भ्रम है।

‘अनुभव’ अस्तित्व में, से, के लिये होने के आधार पर संपूर्ण अनुभव संप्रेषणा योग्य है। इसके विपरीत अनुभव एक दूसरे को बताने योग्य नहीं है ऐसा मानना भ्रम है, भ्रम की पराकाष्ठा है।

‘अनुभव’ अस्तित्व में, अस्तित्व से और अस्तित्व के लिये ही होता है। इसके पुष्टि में चैतन्य इकाई रूपी जीवन अस्तित्व में अविभाज्य है, सत्ता में संपृक्त है। सत्ता पारदर्शी और पारगामी होना-अनुभव में स्पष्ट होती है। इसके विपरीत कोई भी सम्पूर्णता को देख सके, सत्यापित कर सके, यह संभव नहीं है। सत्ता सहज व्यापकता, पारगामीयता-पारदर्शीयता को जागृत जीवन अनुभवपूर्वक सत्यापित करता है, सभी जागृत जीवन सत्यापित कर सकते हैं। इसके विपरीत सत्ता सहज वस्तु के लिये प्रयोजित ब्रह्म, ईश्वर, परमात्मा नाम लेकर इसे अव्यक्त मानना, इसे वाणी से उद्घाटित नहीं किया जा सकता है-ऐसा मानना भ्रम की पराकाष्ठा है।

‘जीवन’ नित्य होने के कारण अर्थात् ‘जीवन’ अपने स्वरूप में नित्य और अमर होने के कारण अस्तित्व में ही वर्तमान रहता है। यही शरीर यात्रा समय में मानव कहलाते हैं, शरीर त्यागने के उपरांत यही देवी देवता, भूत-प्रेत कहलाते हैं। इसके विपरीत देवी-देवताओं को अव्यक्त, अदृश्य, नहीं समझ में आने योग्य मानना, इसे समझने के लिये अनिश्चित समय तक ध्यान, उपासना, आराधना प्रार्थना करना है-ऐसा प्रमाण विहीन उपदेश देते हैं। यह सर्वथा भ्रम है।

अस्तित्व में अनुभव ही परम प्रमाण के रूप में सर्वतोमुखी समाधान सहज विधि से प्रमाणित होता है। हर व्यक्ति जागृतिपूर्वक इसे प्रमाणित कर सकता है। इसकी आवश्यकता सब में विद्यमान है यही सार्वभौम व्यवस्था अखण्ड समाज है। इसके विपरीत यह मानना सर्वथा भ्रम है कि समाधान अपना-अपना और सत्य अपना-अपना होता है।

हर मानव समाधान, समृद्धि, अभय, सहअस्तित्व व उसकी निरंतरता विधि से जीना चाहता है। इसके लिये अनुभवमूलक शिक्षा-संस्कार विधि समीचीन है। इसके विपरीत यह मानना कि मानव कभी सुधर नहीं सकता यह सर्वथा भ्रम है। हर मानव संबंध, मूल्य, मूल्यांकन, उभयतृप्ति पूर्वक परिवार मानव होना चाहता है इसके नित्य सफलता के लिये मानवीयतापूर्ण शिक्षा-संस्कार समीचीन है। यह अनुभवमूलक विधि से प्रमाणित होना पाया जाता है। मानव संबंधों में निरंतर मूल्यों का अनुभव कर सकता है। इसे सफल बनाने

Page 60 of 151
56 57 58 59 60 61 62 63 64