- सह-अस्तित्व की भावना को राष्ट्रीय चरित्र में ढालने के लिये उच्चतम एवं निम्नतम वेतनमानों को निकटतम लाने वाली नीति का उद्भव आवश्यक है।
- कर केवल उत्पादन पर ही लगाया जाना चाहिये।
मुझे पूर्ण आशा है कि आप अपने अमूल्य समय में से कुछ समय निकाल कर उपरिलिखित विचारों एवं सुझावों पर मनन करेंगें तथा उन्हें व्यावहारिक रूप देने का सुलभ और सरल मार्ग अपने पदानुसार तत्परता पूर्वक अपनायेगें। यदि कहीं पर भाव स्पष्ट न हुआ हो तो मैं सदैव स्पष्टीकरण के लिये तत्पर हूँ।
आशा है कि आप उपर्युक्त विचारों और सुझावों के प्रति अपनी सम्मति भेजने का कष्ट करेंगे, जिससे प्रेरणा प्राप्त कर सकूँ।
ए. नागराज शर्मा
1 जनवरी 1968