- 1.9 सर्वशुभ के अर्थ में सम्पूर्ण प्रयासों की सार्थकता है।
- 1.10 शुभाकांक्षा सर्व मानव में निहित है।
- 1.11 जाने हुए को मानना, माने हुये को जानना ही मानव की आवश्यकता है। यही समाधान व प्रमाण के लिए सूत्र है।
- 1.12 जानने-मानने की सम्पूर्ण वस्तु सहअस्तित्व रूपी अस्तित्व ही है।
- 1.13 मानव अधिकार, विधि व नीतियों का ध्रुवीकरण चाहता है अर्थात् इनमें स्थिरता निश्चयता को पहचानना व निर्वाह करना चाहता है।
- 1.14 कल्पनाशीलता, कर्म स्वतंत्रता, सुखापेक्षा ही शोध एवं अनुसंधान का आधार है।
- 1.15 अनुसंधान निश्चित समाधान के लिए अनुभव सहज अनुक्रम विधि तर्कसंगत स्पष्टता है।
- 1.16 समस्त सूचनाओं का ग्रहण करने वाला मानव ही है। यही अखण्डता, सार्वभौमिकता सहज तथ्य ग्रहण व ध्यानाकर्षण के लिए आधार है।
12.2 जीवन लक्ष्य, मानव लक्ष्य
जीवन लक्ष्य : सुख, शांति, संतोष, आनंद
मानव लक्ष्य : समाधान, समृद्धि, अभय, सहअस्तित्व में, से, के लिए प्रमाण
- 2.1 भाषा में हर विचार सूचना का आधार है।
- 2.2 मानव मूल्य सहज सफलता जीवन लक्ष्य में, से, के लिए सफलता है।
- 2.3 सफलता का तात्पर्य जागृति व जागृति सहज प्रमाण ही है।
- 2.4 सर्व शुभ मानव तथा जीवन मूल्य सूत्रों की व्याख्या है।
- 2.5 जीवन लक्ष्य सार्थक होने के प्रमाण में मानव लक्ष्य प्रमाणित होना आवश्यक है। मानव लक्ष्य प्रमाणित होते ही जीवन मूल्य सफल होता है यही सर्व शुभ परंपरा है।
- 2.6 जागृत मानव परंपरा में ही सुख, शांति, संतोष, आनंद रूपी जीवन लक्ष्य और समाधान, समृद्धि, अभय, सहअस्तित्व प्रमाण ही मानव का लक्ष्य है।
- 2.7 मन:स्वस्थता को प्रमाणित करने के उद्देश्य से ही जागृति अवश्यंभावी होता है।