1.0×

भाग – छः

मौलिक अधिकार

परिचय संकेत

मानव चेतना सहज वैभव में, से, के लिए मानवीयतापूर्ण शिक्षा-दीक्षा शिक्षण पूर्वक परंपरा सहज मौलिक अधिकार फलन के रुप में जागृत मानव परंपरा है। यह शिक्षा-संस्कार परंपरा में पूर्णता सहज अभिव्यक्ति सम्प्रेषणा प्रकाशन है।

मौलिक अधिकार

  1. 1. हर नर-नारी अध्ययन, शोध, अनुभव पूर्वक ज्ञान, विवेक, विज्ञान में पारंगत होना रहना मौलिक अधिकार है। निपुणता कुशलता पाण्डित्य पूर्वक स्वेच्छा से कर्माभ्यास सहित प्रमाणित होना मौलिक अधिकार है।
  2. 2. ज्ञान, विवेक, विज्ञान विधि से जिम्मेदारियों का निर्वाह मौलिक अधिकार है।
  3. 3. न्याय पूर्वक कार्य-व्यवहार सम्पन्न करना मौलिक अधिकार है।
  4. 4. परिवार में समाधान, समृद्धि को प्रमाणित करना मौलिक अधिकार है।
  5. 5. सार्वभौम व्यवस्था में भागीदारी करना मौलिक अधिकार है।
  6. 6. समाधान पूर्वक निर्णय लेना मौलिक अधिकार है।
  7. 7. तन, मन, धन रूपी अर्थ को संरक्षित रखना, उपयोगिता, सदुपयोगिता, प्रयोजनशीलता सहज प्रवृत्ति प्रक्रिया मौलिक अधिकार है।
  8. 8. जागृत मानव लक्ष्य (समाधान, समृद्धि ,अभय, सहअस्तित्व) को प्रमाणित करना, कराना, करने के लिए सहमत होना मौलिक अधिकार है।
  9. 9. जागृत होने का मौलिक अधिकार मानवीयतापूर्ण शिक्षा-दीक्षा संस्कार एवं शिक्षण विधि पूर्वक सर्वसुलभ होने में भागीदारी करना मौलिक अधिकार है।
  10. 10. जागृत होने रहने करने का मौलिक अधिकार शिक्षा-संस्कार शिक्षण परंपरा सहज कार्यक्रम, इसमें हर नर-नारी प्रबुद्धता सहज प्रमाण रूप में भागीदारी करना भी मौलिक अधिकार है।
Page 43 of 212
39 40 41 42 43 44 45 46 47