1. 3.7 सर्व शुभ सौभाग्य सुन्दर सुख केवल सर्वतोमुखी समाधान सम्पन्न परिवार सहज प्रमाण मानवीयता पूर्ण आचरण ही है इसमें मैं पारंगत प्रमाण होना चाहता हूँ।

11 (4)

दश सोपानीय परिवार सभा सदस्यों का आचरण सहज परिभाषा :-

मानवीयता पूर्ण आचरण, सोच, विचार, विज्ञान, विवेक, ज्ञान अनुभव प्रमाण होना रहना

11 (5)

मानव सहज परिभाषा :-

  • मनाकार को साकार करने वाला वर्तमान में मन:स्वस्थता सहज प्रभाव प्रमाण प्रस्तुत करने वाला है।
  • मन:स्वस्थता में जीने वाला से सोचने वाला अनुभव पूर्ण समझ के रूप में प्रमाणित होने वाला है।
  • मनाकार को उत्पादनों के रूप में प्रमाणित करने वाला है।
  • आहार, आवास, अलंकार, दूरश्रवण, दूरगमन, दूरदर्शन संबंधी वस्तुओं के उपयोग उत्पादन में भागीदारी करने वाला और सदुपयोग प्रयोजनशील प्रमाण प्रस्तुत करना।

11 (6)

मानवीयता पूर्ण आचरण :-

  • मूल्य, चरित्र, नैतिकता सहज प्रमाण सार्वभौम व्यवस्था में भागीदारी सहज प्रमाण।
  • मूल्य सहज प्रमाण - संबंधों को व्यवस्था सहज प्रयोजनों के अर्थ में पहचान, संबंधों में निहित मूल्यों का निर्वाह है।
  • चरित्र = स्वधन, स्वनारी/स्वपुरुष, दया पूर्ण कार्य-व्यवहार।
  • नैतिकता = तन-मन-धन रूपी अर्थ का सदुपयोग-सुरक्षा।

11 (7)

मूल्य

  • सम्पूर्ण संबंध निश्चित है।
Page 155 of 212