1.0×

(5)

  1. 1) ग्रामों में प्रत्येक नर-नारी को साक्षरता सहित समझदारी, ईमानदारी, जिम्मेदारी सहित व्यवस्था में भागीदारी का समानाधिकार को जागृत बनाये रखने का अधिकार।
  2. 2) मानवीयतापूर्ण शिक्षा-संस्कार एवं उत्पादन के लिए कारीगरी प्रशिक्षण का ग्राम व्यापीकरण करने का अधिकार।
  3. 3) जागृति का मूल्यांकन करने का अधिकार।
  4. 4) समाधान समृद्धि में समानाधिकार का मूल्यांकन करने का अधिकार।
  5. 5) संबंध व मूल्य निर्वाह में समान अधिकार।
  6. 6) समझदारी सहित शिष्टतापूर्वक व्यवहार करने में समान अधिकार।
  7. 7) मानव चेतना सहज संस्कारपूर्वक समझदार होने का अधिकार।
  8. 8) न्याय प्रदायी क्षमता सम्पन्न होने का अधिकार।
  9. 9) समृद्धि सम्पन्न होने का अधिकार।
  10. 10) मानवीय संस्कृति सभ्यता पूर्वक प्रमाणित होने का समान अधिकार।

(6)

  1. 1) कृषि कार्य में बीज स्वायत्तता का अधिकार।
  2. 2) कृषि कार्य में उर्वरक स्वायत्तता का अधिकार।
  3. 3) कृषि कार्य में कीटनाशक कार्य प्रणाली में स्वायत्तता का अधिकार।
  4. 4) कृषि कार्य में जल स्वायत्तता का अधिकार।
  5. 5) कृषि कार्य में बीज गुणन कार्य का अधिकार।
  6. 6) बीज गुणन कार्य में ज्ञानार्जन प्रयोग का अधिकार। ग्राम मोहल्ला में ऊर्जा संतुलन के अधिकार।

(7)

  1. 1) मानवीयता पूर्ण आचरण करने का अधिकार।
  2. 2) ज्ञान, विवेक, विज्ञान पूर्ण विधि से सामाजिक अखण्डता व्यवस्था सहज सार्वभौमता के अर्थ में सोच, विचार, निर्णय सहित कर्त्तव्य-दायित्व पालन पूर्वक व्यवहार करने का अधिकार।
Page 63 of 212
59 60 61 62 63 64 65 66 67