प्राक्कथन

मैं इस मानव संचेतनावादी मनोविज्ञान रूपी प्रबंध को मानव के समक्ष अर्पित करते हुए परम प्रसन्नता का अनुभव करता हूँ। कामोन्मादी मनोविज्ञान जो आज शिक्षा में प्रचलित है (जिसमें कामुकता के आधार पर संपूर्ण वर्चस्व उभरने की बात कही गई है) इससे मै सहमत नहीं हो पाया क्योंकि मैं सदा समाधान को चाहता हूँ, सुखी होना चाहता हूँ, समृद्धि पूर्वक जीना चाहता हूँ। इसी के साथ यह भी मैंने स्वयं में मूल्यांकित किया कि प्रचलित मनोविज्ञान के स्थान पर क्या होना चाहिए। जो कुछ भी प्राप्त साहित्य आज तक है इसके सहारे इसका उत्तर नहीं निकल पाया। फलस्वरूप गहन चिंतन किया। इसके परिणाम में यह मनोविज्ञान अपने आप स्फूर्त हुआ। कितनी भी विधाओं में मैंने अनुभव किया, जीकर देखा, उन्हीं तथ्यों को इसमें सत्यापित किया है। यद्यपि साहित्य, मानव के एक छोटे से हिस्से के रूप में प्रस्तुत होता है। मेरा विश्वास इस संप्रेषणा में यही है कि कुछ भी पढ़कर प्रत्येक नर-नारी, उसके आशय को अपनी मानसिक विशालता के आधार पर स्वीकारने और परखने का कार्य किया ही करते है। इस ढंग से शब्द और वाक्य जैसे छोटे प्रकाशन भाग से उसमें निहित विशालता को ग्रहण कर लेता है। यही मानव की सहज महिमा है।

मानव संचेतना का आशय यही है कि हर मानव कल्पनाशील, कर्म स्वतंत्र है ही। यह सबको विदित है। इसी क्रम में सकारने, नकारने की कार्यशीलता हर मानव के मन में विचार और इच्छाओं में है फलतः कार्य व्यवहार में प्रकाशित हो पाता है। इनके अतिरिक्त भी मानव इंगित हुई वस्तुओं को प्रयोजनों के अर्थ में जांचने का भी काम करता है। मैंने मानव के प्रयोजन को समाधान, समृद्धि, अभय तथा सहअस्तित्व के रूप में पहचाना है। इसके साथ प्रयोजन को सार्थक परम्परा के रूप में प्रमाणित होने के उद्देश्य से ही इस मनोविज्ञान शास्त्र को प्रस्तुत किया हूँ। मेरा निवेदन है कि मानव हर निर्णय को प्रयोजनों के अर्थ में ही सुदृढ़ रूप में स्वीकारने, अनुप्राणित होने और चरितार्थ रूप देने की स्थिति में है अतः उक्त रूप में मानव सहज उद्देश्य का सार्थक होना अवश्यम्भावी है। इसे एक ही शब्द में कहें कि सर्वमानव के सुखी होने के लिए इस मनोविज्ञान को विचार शैली के रूप में मैंने प्रस्तुत किया है।

इस अभिव्यक्ति में यह भी आशय समाहित है कि हर मानव सच्चाई की तलाश में है। सच्चाई को हर नर-नारी प्रमाणित करना भी चाहता है। ये दो सामान्य आशय सामान्य व्यक्ति में सर्वेक्षण

Page -2 of 205
-2 -1 1 2 3 4 5 6 7