- 13) ज्ञान-विवेक-विज्ञान को सहअस्तित्व रूपी अस्तित्व में अनुभव मूलक विधि से प्रमाणित करने के रूप में सार्थक है।
- 14) बल के साथ स्वीकृति दयापूर्वक जीने देते हुए जीने के रूप में सार्थक है।
- 15) धन के साथ उदारता की स्वीकृति तन-मन पूर्वक सदुपयोग के रूप में सार्थक है।
- 16) पद के साथ न्याय पूर्वक जीने की स्वीकृति समाधान, समृद्धि, अभय, सहअस्तित्व के अर्थ में सार्थक है।
- 17) बुद्धि के साथ ज्ञान सम्मत विवेक सहज स्वीकृति को मानवीय व्यवस्था, जीवन लक्ष्य को ज्ञान-विज्ञान-सम्मत विधि से सार्थक होने के रूप में समाधान है।
- 18) आज्ञापालन स्वीकृति सहयोग, अनुकरण कार्य के अर्थ में सार्थक है।
- 19) अनुशासन स्वीकृति को सहयोग, अनुसरण पूर्वक जागृति के अर्थ में सार्थक है।
- 20) स्वानुशासन स्वीकृति को जागृति, प्रमाणिकता प्रमाण के अर्थ में समाधान है।
7.4 विनिमय कोष कार्य व्यवस्था
स्वरूप
गाँव में हर तरह का विनिमय “विनिमय-कोष समिति” द्वारा संचालित “ग्राम स्वायत्त विनिमय-कोष” द्वारा किया जायेगा। विनिमय कोष ग्राम स्वराज्य सभा में से अंगभूत कार्यकलाप होगा। इसका अपना कार्य नीति संविधान सम्मत होगा। यह संस्था लाभ-हानि मुक्त व्यवस्था पर कार्य करेगी। इसका मुख्य उद्देश्य गाँव के प्रत्येक परिवार व्यक्ति द्वारा उत्पादित वस्तुओं का विनिमय करना व उनकी आवश्यकता अनुसार वस्तुओं का विनिमय करना होगा। साथ ही यह कोष “उत्पादन कार्य सलाह समिति” व “शिक्षा-संस्कार समिति” के साथ मिलकर कार्य करेगी व श्रम मूल्य आधारित नियम के आधार पर विनिमय में ध्यान देगी।
विनिमय कोष की कार्य पद्धति निम्न प्रकार से होगी :-
विनिमय कोष नौकरी की मानसिकता को हटाकर उत्पादन की मानसिकता को लाने के लिए शिक्षा समिति के साथ सहयोग करेगा। वह गाँव में रह रहे सब व्यापारियों को ट्रेडिंग (संग्रह) के स्थान पर उत्पादनीकरण का कार्य के लिए प्रेरणा, ट्रेनिंग देगा। इस तरह लाभ-हानि मुक्त उत्पादन में विनिमय व्यवस्था जो कि श्रम के आदान-प्रदान व आवर्तनशीलता पर होगी, को स्थापित संचालित करने में विनिमय कोष कार्य करेगा।