- 3) विनिमय प्रणाली में स्वच्छता का मूल्यांकन।
- 4) विनिमय क्रियाकलाप में गुणवत्ता, परिमाण, परिमापन, का मूल्यांकन।
- 5) विनिमय कोष द्वारा उत्पादन में प्रोत्साहन और सहायता का मूल्यांकन।
- 6) विनिमय श्रम में गति व गुणवत्ता का मूल्यांकन।
- 7) स्थानीय रूप से वस्तुओं का आदान प्रदान सुलभ रहेगा। बाह्य बाजारों से क्रय किया गया वस्तुओं का मूल्यांकन क्रय मूल्य के आधार पर आधारित रहेगा।
- 8) साधन प्रबंधों का मूल्यांकन।
3. शिक्षा संस्कार समिति के कार्यों का मूल्यांकन
“ग्राम सभा” ग्राम के प्रत्येक व्यक्ति व परिवार में “शिक्षा संस्कार समिति” के कार्यों का मूल्यांकन निम्न आधारों पर करेगी :-
- 1) संबंधों का पहचान मूल्यों का निर्वाह, मानवीयतापूर्ण आचरण व व्यवहार का मूल्यांकन। परस्परता में समाधान।
- 2) स्वयं के प्रति विश्वास व श्रेष्ठता के प्रति सम्मान क्रिया, प्रतिभा और व्यक्तित्व में संतुलन, व्यवहार में सामाजिक, उत्पादन कार्य में स्वावलंबन सहज विधि से मूल्यांकन।
- 3) मानवीय आचरण स्वधन, स्वनारी/स्वपुरूष, दया पूर्ण कार्य व्यवहार का मूल्यांकन।
- 4) ग्राम जीवन व परिवार व्यवस्था में विश्वास व निष्ठापूर्ण आचरण का मूल्यांकन।
- 5) ग्राम व्यवस्था व ग्राम जीवन में भागीदारी का मूल्यांकन।
- 6) प्रत्येक व्यक्ति व परिवार से किया गया तन, मन व धन रूपी अर्थ की सदुपयोगिता का मूल्यांकन।
- 7) मानव स्वयं व्यवस्था के रूप में संप्रेषित, अभिव्यक्त, प्रकाशित होने व समग्र व्यवस्था में भागीदारी होने व उसकी संभावना का मूल्यांकन।
- 8) किसी व्यक्ति में बुरी आदत हो तो उसके, उससे (बुरी आदत से) मुक्त होने के आधार पर सुधार का मूल्यांकन।
4. न्याय सुरक्षा समिति का मूल्यांकन
“न्याय सुरक्षा समिति” का मूल्यांकन निम्न आधारों पर होगा :-