1.0×

नहीं रही है, ऐसी स्थिति में उन सबको सुरक्षित किया जाएगा। इन सबसे सम्बन्धित मूल वाङ्गमय, डिजाइन, चित्रण, नक्शा, प्रक्रिया, प्रणाली और विधियों को लिपिबद्ध, सूत्र बद्ध कर सुरक्षित करेगा। आवश्यकता पड़ने पर लोकव्यापीकरण कराएगा व पुरस्कार की व्यवस्था करेगा।

  1. 2) औषधियों का अनुसंधान, वनस्पतियों का पहचान, ज्योतिष संबंधी अनुसंधान, हस्तरेखा व सामुद्रकि शास्त्र संबंधी साहित्य का अनुसंधान जो परंपरा में नहीं रहा है, उसको उपयोगिता के अनुसार उसकी सुरक्षा का दायित्व “सुरक्षा समिति” का होगा।
  2. 3) साहित्य, कला, संगीत, शिल्प में परंपरा की श्रेष्ठता का अनुसंधान, जो परंपरा में नहीं थी, ऐसी प्रस्तुति होने की स्थिति में उसका यथावत् संरक्षण करेगा।
  3. 4) खेलकूद, व्यायाम, अभ्यास में परंपरा से अधिक श्रेष्ठता और अनुसंधानों को संरक्षित करेगा।

उपरोक्त कार्य के लिए विनिमय कोष समिति, “न्याय सुरक्षा समिति” क्रम से उत्पादन कार्य सलाह समिति, “स्वास्थ्य संयम समिति”, “शिक्षा संस्कार समिति” के सहयोग से मूल्यांकन प्रक्रिया सम्पादित करेगा।

विनिमय में सुरक्षा :-

  1. 1) श्रम मूल्यों को उपयोगिता व कला मूल्य के आधार पर पहचानने की दिशा में “सुरक्षा समिति” निरंतर सजग रहेगी। एक श्रम मूल्य का आंकलन जो कुछ भी ग्राम स्वराज्य स्थापना दिवस में प्रमाणित रहेगा, उसकी गति के प्रति सतर्क रहेगा। निपुणता, कुशलता, कार्य गति, समय व साधन के कुल संयोग से श्रम का मूल्यांकन होगा। जैसे किसी एक वस्तु के निर्माण कार्य से, जिसका फलन स्थापना दिवस पर यदि एक रहा और बाद में यदि दो, तीन या चार हो गया, ऐसी अर्हता को ग्राम में सर्वसुलभ कराने का दायित्व “सुरक्षा समिति” का होगा। इसी प्रकार प्रत्येक वस्तु के संबंध में उत्पादन गति में वृद्धि करने और विनिमय में उसकी समृद्धि के अर्थ को सार्थक बनने का दिशा में कार्य सुरक्षा समिति करेगा।
  2. 2) लाभ-हानि मुक्ति के संबंध में सतर्क रहना। उसके लिए सभी व्यवस्था प्रदान करना।
  3. 3) वस्तु की उत्पादन के आधार पर मूल्यांकन करने में सतर्क रहना व कार्य रूप देना।
  4. 4) सभी विनिमय की संभावना को बनाए रखने में सतर्क रहना व प्रोत्साहित करना।

परिवार सुरक्षा :-

  1. 1) प्रत्येक परिवार की महिमा और गरिमा को चेतना विकास मूल्य शिक्षा विरोधी वातावरण से दूषित होने से बचाना। प्रचार तंत्र द्वारा भ्रमित करने वाले सभी पक्षों से सम्पूर्ण परिवार को सतर्कता के लिए प्रोत्साहित करते हुए संरक्षित करना।
Page 124 of 212