अस्वस्थता को दूर करने के लिए घरेलू चिकित्सा में प्रत्येक परिवार को अथवा प्रत्येक परिवार में एक व्यक्ति को प्रवीण बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाए जाएँगे। घरेलू चिकित्सा से रोग शमन न होने की स्थिति में स्थानीय केन्द्र द्वारा चिकित्सा होगी। वहाँ राहत न मिलने की स्थिति में निकटवर्ती चिकित्सा केन्द्र में पहुँचाने और चिकित्सा सुलभ कराने की व्यवस्था ग्राम स्वास्थ्य समिति करेगी। चिकित्सा केन्द्र, चिकित्सालय, मातृत्व केन्द्र, प्रसवोत्तर केन्द्र की स्थापना यथासंभव ग्राम समूह परिवार सभा द्वारा किये जावेंगे।
8.10 मूल्यांकन, प्रोत्साहन प्रक्रिया
ग्राम सभा द्वारा विभिन्न समितियों के कार्य का मूल्यांकन निम्न मार्गदर्शक सिद्धांतों द्वारा किया जायेगा। सभी समितियों का कार्य सभा सदस्य सम्पन्न करेंगे।
1. उत्पादन कार्य सलाह समिति का मूल्यांकन
“उत्पादन कार्य सलाह समिति” का मूल्यांकन निम्न आधारों पर किया जायेगा :-
- 1) कृषि, पशुपालन, वनोपज, हस्त कला, ग्राम शिल्प, कुटीर उद्योग, ग्रामोद्योग के कुल उत्पादन का मूल्यांकन।
- 2) उत्पादन में कार्य गति का मूल्यांकन।
- 3) उत्पादन में गुणवत्ता व उत्पादकता का मूल्यांकन।
- 4) उत्पादन कार्य में कुशलता व निपुणता का मूल्यांकन।
- 5) उत्पादन के लिए आवश्यकीय कच्चेमाल/वस्तुओं की सहज सुलभता का मूल्यांकन।
- 6) प्राकृतिक नियमों का पालन करते हुए प्रदूषण विहीन प्रणाली से उत्पादन और उत्पादन कार्य में तकनीकी परिवर्धन का मूल्यांकन।
- 7) मानव परंपरा में आवश्यकीय व उपयोगी सामान्य आकाँक्षा (आहार, आवास, अलंकार) व महत्वाकाँक्षा (दूरगमन, दूरदर्शन, दूरश्रवण) संबंधी वस्तुओं में उत्पादन कार्य व सेवा कार्यों का मूल्यांकन।
2. विनिमय कोष सलाहकार समिति का मूल्यांकन
“विनिमय कोष सलाह समिति” का मूल्यांकन निम्न आधार पर होगा :-
- 1) विनिमय सहजता व सुलभता का मूल्यांकन।
- 2) विनिमय में लाभ-हानि मुक्त प्रणाली का मूल्यांकन।