1.0×
  1. 2. विनिमय विधि से सुधार व बदलाव होने की आवश्यकता के अनुसार ग्राम सभा की स्वीकृति और परिवार समूह सभा के प्रस्ताव के आधार पर होगा।
  2. 3. विनिमय सुलभता हर परिवार में, से, के लिए सहज होना ही उद्देश्य रहेगा।
  3. 4. विनिमय-कोष उत्सव हर वर्ष एक बार सम्पन्न होता रहेगा।

(19) समृद्धि घोषणा

उत्पादन कार्य

  1. 1. ग्राम के हर परिवार में उत्पादन-कार्य सुलभता का परीक्षण-निरीक्षण कार्य का समिति सदस्य व परिवार समूह सभा सदस्य का संयुक्त प्रक्रिया, निरीक्षण-परीक्षण ग्राम सभा पटल में स्पष्ट सूचना रहेगा।
  2. 2. उत्पादन कार्य में सुधार बदलाव आवश्यक होने की स्थिति में परिवार समूह सभा प्रस्ताव ग्राम सभा की स्वीकृति के साथ सम्पन्न होगा।
  3. 3. वर्ष में एक बार उत्पादन कार्य समिति का उत्सव सम्पन्न होगा।

(20) न्याय-सुरक्षा सर्व सुलभ होने का घोषणा

  1. 1. ग्राम में रहने वाले सभी परिवारों में न्याय-सुरक्षा सुलभता का परीक्षण, निरीक्षण कार्य समिति सदस्य, परिवार समूह सभा के सदस्यों का संयुक्त कर्त्तव्य रहेगा। ग्राम मोहल्ला परिवारों में हुए न्याय सुरक्षा सुलभता सफलता का हर परिवार में, से, के लिए सत्यापन और शोध संभावना आवश्यकताओं पर कार्य गोष्ठी परिवार समूह सभा के द्वारा निर्णयों को लिपिबद्ध करना।
  2. 2. मानवत्व, मानवीयता पूर्ण आचरण और दश सोपानीय अथवा मानव व्यवस्था का सर्व सुलभ होना ही ज्ञानावस्था सहज, मानव सहज अपेक्षा व आवश्यकता व प्रयोजन है। इसलिये इसकी प्रमाण परंपरा ही स्वराज्य व स्वतंत्रता पूर्ण वैभव है।
  3. 3. प्रत्येक परिवार में न्याय-सुरक्षा, समझदारी सहित ईमानदारी जिम्मेदारी व भागीदारी का संयुक्त रूप में मूल्यांकन है।
  4. 4. कहीं भी सुधार की आवश्यकता होने पर परिवार में सुधार हो इसलिए परिवार समूह सभा व ग्राम सभा क्रम से दायी है।
  5. 5. हर वर्ष अथवा वर्ष में दो बार उत्सव न्याय-सुरक्षा उत्सव सम्पन्न होना रहेगा।
Page 142 of 212