(27) जागृति परंपरा वैभव घोषणा

नित्य उत्सव

  1. 1. मानवीयतापूर्ण आचरण सहित व्यवहार व उत्पादन कार्य नित्य उत्सव है।
  2. 2. मानवीयतापूर्ण विचारों का अभिव्यक्ति सम्प्रेषणा प्रकाशन नित्य उत्सव है।
  3. 3. मानवीयता सहज आहार-विहार-व्यवहार नित्य उत्सव है।
  4. 4. जागृत मानव परंपरा में दृष्टा पद में नित्य उत्सव है।
  5. 5. जागृति सहज विधि से मानवीयता, देव मानवीयता और जागृति पूर्ण विधि से दिव्य मानवीयता पूर्वक सर्व शुभ घटना सहज परंपरायें नित्य उत्सव है।
  6. 6. हर नर-नारी जागृति पूर्वक व्यवस्था में जीना नित्य उत्सव है।

सार्वभौम व्यवस्था में भागीदारी ही मानवीय आचार संहिता रूपी संविधान सूत्र व्याख्या नित्य उत्सव है।

संविधान हर नर-नारी का स्वत्व-स्वतंत्रता-अधिकार सहज अभिव्यक्ति, सम्प्रेषणा, प्रकाशन नित्य उत्सव है। मानवीयतापूर्ण आचरण जागृत मानव सहज प्रमाण है। सर्वदेश-काल में स्थित सर्वमानव जागृति सहज सम्पन्न होना-रहना चाहते हैं। सर्वमानव अथवा प्रत्येक मानव सर्व शुभ सुख, सौन्दर्य सम्पन्नता सहित स्व कल्याण सर्वशुभ संपन्न होना-रहना नित्य उत्सव है।

Page 145 of 212