फसलों के प्रकार, कृषि उपज, तादाद, वर्ष-फसल चक्र, स्थानीय अभाव, समस्याएँ व संभावनाएँ।
कृषि संबंधी तकनीक व ज्ञान में पारंगत व्यक्तियों की संख्या। क्या वे अन्य को पारंगत बना सकते हैं?
उर्वरक व्यवस्था, गोबर कम्पोस्ट खाद की श्रेष्ठता आवश्यकता व रासायनिक खादों के उपयोग के संबंध में जानकारी एवं सतर्क होने का उपाय।
बीजों के प्रकार, उनके बारे में जानकारी। कृषि संबंधी औजारों, यंत्रों, कीटनाशक दवाइयों आदि की प्राकृतिक उपलब्धता स्वायत्तता, बीज खाद, पानी, उर्जा संतुलन व अभ्यास के बारे में जानकारी समझदारी।
पशुधन के बारे में पूरी जानकारी। उनकी तादाद, नस्ल, प्रकार के अनुसार। कितने कृषक, कृषि के साथ गौशाला रखते हैं? कितने गोबर गैस प्लांट हैं? कितना लगाना है?
हस्त शिल्प संबंधी उत्पादन जैसे - चित्रकला, मूर्तिकला, शिल्प कला, बुनाई, कढ़ाई, छपाई, रंगाई, बधाई पत्र, सूत कातना, इनग्रेविंग आदि में कितने लोग व्यस्त हैं? उनसे उपलब्ध तकनीक व उपलब्ध, उपयोग सहज आंकलन।
ग्राम शिल्प संबंधी उत्पादन जैसे धातु कला, वस्त्र कला, रेशम, काष्ठ कला, मिट्टी और चर्म कला आदि में कितने लोग कर्माभ्यासी प्रशिक्षित व व्यस्त हैं। इनमें उपलब्ध तकनीक व अभ्यास का आंकलन। कुटीर उद्योग द्वारा उत्पादन कार्यों में कितने लोग व्यस्त हैं? वे क्या व कितना उत्पादन करते हैं? इसी तरह ग्रामोद्योग के बारे में आंकलन। सेवा कार्यों में लगे व्यक्तियों का सर्वेक्षण आंकलन।
10.2 (3) विनिमय संबंधी आंकलन :-
सभी उत्पादित वस्तुओं की संख्या, तादाद, प्रकार, उपयोगिता, गुणवत्ता, उपयोगिता, उपयोगिता मूल्य। वर्तमान में विनिमय व्यवस्था का आंकलन। कितने दुकानें हैं, कितने व्यक्ति विनिमय कार्य में लगे हुए हैं। गोदाम संरक्षण सहज आंकलन व्यवस्था का आंकलन।
स्थानीय रूप से आवश्यक वस्तुएँ जो बाह्य बाजारों से खरीदी और गाँव में विनिमय की जाती हैं।
10.2 (4) शिक्षा संबंधी आंकलन :-
पाठशाला है या नहीं। यदि है तो कहाँ तक पढ़ाई होती है? कितने विद्यार्थी हैं? कितने शिक्षक हैं? आयु, वर्ग के आधार पर शिक्षा का सर्वेक्षण।
शिक्षा पाठ्यक्रम कैसा? स्थानीय आवश्यकतानुसार शिक्षा दी जाती है या केवल किताबी ज्ञान दिया जाता है? शिक्षा प्राप्त कर कितने व्यक्ति गाँव में रह रहे हैं? कितने गाँव छोड़ दिए हैं? महिलाओं व बच्चों में