जागरूकता कैसी है? कितने साक्षर हैं? कितने साक्षर होना शेष हैं? आयु वर्ग के अनुसार, शिक्षक स्थानीय हैं या बाहर के हैं?

निकटवर्ती तकनीकी व अन्य समाज सेवी संस्थाओं के सहयोग की संभावना। ग्राम स्वराज्य कार्यक्रम सहज स्पष्टता।

10.2 (5) स्वास्थ्य संयम संबंधी आंकलन :-

  1. 1. जन्म व मृत्यु दर।
  2. 2. सीमित व संतुलित परिवार के प्रति ग्रामवासी कितने प्रतिशत जागरूक हैं?
  3. 3. अनावश्यक आदतों का सर्वेक्षण (गांजा, भांग, चरस, शराब, अफीम, धूम्रपान, जुआ आदि बुरी आदतों) वर्गीकरण व उसके लिए व्यक्तियों का नाम सहित आंकलन।
  4. 4. घरेलू चिकित्सा के प्रति जागरूकता और आंकलन।
  5. 5. स्थानीय रूप से उपलब्ध जड़ी-बूटियों के प्रकार व उनके औषधि के रूप में प्रयोग, उपयोग और संभावना।
  6. 6. सामान्य व विशेष चिकित्सा सुविधा का आंकलन।
  7. 7. चिकित्सालय और औषधालय है या नहीं? व्यायाम शाला खेल व्यवस्था, योगासन-प्राणायाम प्रशिक्षण, सांस्कृतिक भवन है या नहीं? आपूर्ति योजना स्पष्ट रहना।

10.2 (6) न्याय सुरक्षा संबंधी आंकलन :-

  1. 1. ग्राम का प्रत्येक वयस्क व्यक्ति समझदारी सम्पन्न है या नहीं अपनी योग्यता और पात्रता के अनुसार उत्पादन व समाधान प्रस्तुत करता है या उत्पादन में भागीदार है या नहीं? के रूप में उत्पादन न्याय का आंकलन।
  2. 2. उत्पादित वस्तुओं का शोषण विहीन पद्धति से कहाँ तक विनिमय, आदान-प्रदान हो रहा है - के रूप में विनिमय न्याय का आंकलन।
  3. 3. स्वधन, स्वपुरूष/स्वनारी, दया पूर्ण कार्यों और तन, मन, धन रूपी अर्थ के सदुपयोग के आधार पर संबंध, मूल्य, मूल्यांकन, उभय तृप्ति, आचरण न्याय का आंकलन।
  4. 4. संबंधों के साथ विश्वास निर्वाह के रूप में व्यवहार न्याय का आंकलन।
  5. 5. न्याय, समाधान समृद्धि पूर्वक जीने में कठिनाइयों का निराकरण।
Page 150 of 212