Table of contents

Jump to any page

-4 मूल अवधारणाएँ -2 प्राक्कथन 1 1. समाधान और द्वन्द्व-1 7 2. मानव स्वरूप का इतिहास 22 3. समाधानात्मक भौतिकवाद 24 4. अस्तित्व एवं अस्तित्व में परमाणु का विकास 38 5. अस्तित्व में परमाणु का विकास 54 ज्ञानावस्था में पाँच मानव Subsection 55 प्रकृति सहज चार अवस्थाएं (परस्पर पूरक) Subsection 56 अस्तित्व में व्यवस्था = सहअस्तित्व Subsection 57 6. सहअस्तित्व पूरकता और व्यवस्था 94 7. संचेतना, चेतना और चैतन्य 99 8. समाज, धर्म (व्यवस्था) और राज्य 110 9. समाधानात्मक भौतिकवाद के नज़रिए में : 110 1) मौलिकता की पहचान ही निर्वाह का आधार Subsection 123 2) मानवीय आहार Subsection 134 3) मानव की मौलिकता Subsection 138 4) धर्म और राज्य में अर्न्तसंबंध Subsection 147 5) मानव की पहचान, महापुरुषों की पहचान Subsection 154 6) प्रकाशन और प्रतिबिम्ब Subsection 158 7) गुण, प्रभाव व बल Subsection 164 8) कृत्रिमता, प्रकृति और सृजनशीलता Subsection 171 9) संकरीकरण और परंपरा Subsection 177 10) उद्योग, आवश्यकता, संबंध और संतुलन Subsection 199 11) भय, प्रलोभन या मूल्य और मूल्याकंन Subsection 210 12) भौतिकता, अभिव्यक्ति, संस्कार और व्यवस्था Subsection

11) भय, प्रलोभन या मूल्य और मूल्याकंन

भय और प्रलोभन का प्रचलन अर्थात् जन मानस में स्वीकृति शुभ के अर्थ में आदर्श युग के आरंभ काल से ही होना पाया जाता है। धर्मशास्त्रों, परीकथाओं से यह पता लगता है कि विभिन्न समुदायों में विभिन्न प्रकार से पाप पुण्य कार्यों, व्यवहारों का उपदेश दिया गया। इसी प्रकार पुण्य कार्य-व्यवहार के विपरीत रूप में किये गये कार्य-व्यवहार को पाप निरुपित किया गया। पाप और नरक के प्रति भय तथा पुण्य और स्वर्ग के प्रति प्रलोभन उपदेशों से, सभी कथा परीकथाओं को प्रत्येक परंपरा में प्रकारान्तर से कहा गया है। यही कारण रहा, लोक मानस ने स्वर्ग और पुण्य को अपनी चाहत में बसा लिया, फलस्वरुप भय को स्वीकार लिया। आदर्श युग के पहले भय रहा ही। नस्ल-रंग के आधार पर कबीला युग तक प्राकृतिक भय एवं मानव की परस्परता में भय बना ही रहा, यही प्रधान कारण रहा। यही आदर्श युग में, प्रलोभन की बात स्वीकारने का आधार हुआ और सुरक्षा का आश्वासन राजगद्दी से प्राप्त होता ही रहा। धर्म गद्दी से स्वर्ग का प्रलोभन एवं मोक्ष का आश्वासन मिलता ही रहा। इस प्रकार भय, प्रलोभन, सुरक्षा के आश्वासन पर आधारित जीने के तरीके विकसित होते रहे। आज भी भय और प्रलोभन के साथ ही राज्य शासन, उद्योग व्यवस्था को निर्वाह करना चाहते हैं। यह सभी देशों में प्रकारान्तर से प्रभावशील रहा है।

गणतांत्रिक विधि से जब शासन जनादेश के आधार पर राजनैतिक दलों के हाथ लगा, उसमें जनादेश पाने के लिए जनमत के साथ धन व्यय को सवैध मान लिया गया। यही मुख्य रूप में गणतांत्रिक प्रणाली की जड़ में ही पराभव का बीज जुड़ गया। बँटवारे के अनंतर पैसा पाने के अधिकारों का बँटवारा से संतुष्टि-असंतुष्टि बह पड़ी। इस प्रकार गणतंत्र प्रणाली आज वोट-नोट, बँटवारा, संतुष्टि-अंसतुष्टि के चक्कर में फँस गई। इसी के साथ जन मानस भी शासन-प्रशासन को पहले ही अपना-पराया मानते रहा। आज की स्थिति में शासन को स्वीकारने के स्थान पर अस्वीकार करते रहा। दूसरी विधि से सोचने पर पता चलता है कि गणतांत्रिक विधि से शासन होना संभव ही नहीं है क्योंकि जन प्रतिनिधि किसी न किसी सामान्य परिवार से जनादेश के साथ गद्दी पर बैठता है।

भय आदि काल से ही प्राकृतिक भय, पशु भय मानव में निहित अमानवीयता का भय के रूप में रहा है। नस्ल, रंग, जाति, सम्प्रदाय, मत, पद, पंथ और वस्तुओं के संग्रह के आधार पर मानव बंधा रहा, उसका पिंड नहीं छूटा। हरदम ये भय पैदा करते ही आए। स्वर्ग का प्रलोभन ही संग्रह सुविधा और भोग विलास के रूप में मानव मानस में परिवर्तित हुआ। आज के मानव मानस से, रहस्यमय स्वर्ग के साथ भरोसा कम हो गया और अब मरने के बाद आश्वासन के रूप में मिलने वाले स्वर्ग के प्रलोभन से कहीं अधिक भरोसेमंद

Page 199 of 217