- 6) मानवीयता पूर्ण आचरण समाधान है।
- 7) मानवीयता पूर्ण व्यवस्था समाधान है।
- 8) जागृत मानव संस्कृति समाधान है।
- 9) जागृत मानव सभ्यता समाधान है।
- 10) जागृत मानव परंपरा में संविधान सर्वतोमुखी समाधान है।
- 11) जागृत मानव परंपरा में मानवीय शिक्षा संस्कार सर्वतोमुखी समाधान है।
6. समाधान
- 1) परमाणु अंश भी एक दूसरे को पहचानते हैं। इसका प्रमाण परमाणु के रूप में कार्यरत रहना ही है। यह समझ होना समाधान है।
- 2) एक परमाणु दूसरे को पहचानते हैं इसका प्रमाण अणुओं के रूप में कार्यरत रहना वर्तमान है। यह समझ होना समाधान है।
- 3) हर परमाणु या अणु दूसरे को पहचानता है, इसका प्रमाण अणु रचित रचना है, यह समझ में आना समाधान है।
- 4) हर ग्रह गोल अणु रचित रचना है। यह समझ में आना समाधान है।
- 5) हर ग्रह गोल एक दूसरे को पहचानते हैं। इसका प्रमाण एक दूसरे से निश्चित अच्छी दूरी शून्याकर्षण में व्यवस्था के रूप में होना है। यह समझ में आना समाधान है।
- 6) हर ग्रह समूह जो कुछ ग्रह गोल के साथ निश्चित कार्य करते हैं जैसे यह धरती किस प्रकार से कार्य करती है। यह समझ में आना समाधान है।
- 7) प्रत्येक धरती पर विकास क्रम, विकास, जागृति क्रम, जागृति प्रकट होने योग्य या प्रकट रहती है यह समझ में आना समाधान है।
- 8) हर समृद्ध धरती पर मानव ही जागृति पूर्वक मानव लक्ष्य में सफल होता है। यह समझ में आना समाधान है।
- 9) हर धरती पर जागृति प्रमाणित होना, चारों अवस्थायें वैभवित रहना नियति है। यह समझ में आना समाधान है।