- 7. सर्वेक्षण, आंकलन, अध्ययन व प्राथमिकताओं के आधार पर ग्राम में सामान्य सुविधाओं की व्यवस्था करेगी। इस दिशा में यदि किसी समिति व अन्य संस्थाओं के सहयोग की आवश्यकता हुई तो उसे प्राप्त करेगी।
- 8. निम्न सामान्य सुविधाओं की व्यवस्था ग्राम सभा द्वारा की जायेगी :-
- 1) प्रत्येक परिवार के लिए आवास का प्रावधान। इसके लिए स्थानीय व्यक्तियों व वस्तुओं का अधिक से अधिक उपयोग किया जावेगा।
- 2) सस्ती शोधन विधि द्वारा शुद्ध व पवित्र पीने के पानी की व्यवस्था।
- 3) जल-मल निकास की व्यवस्था करना एवं कृषि-बगीचा के लिए उपयोग करना।
- 4) कृषि के साथ पशुपालन आवश्यक होने के कारण “गोबर-गैस प्लांट” द्वारा, गोबर-गैस गाँव में सामूहिक या व्यक्ति-परिवारगत रूप से उपलब्ध कराना। प्राकृतिक गैस उपलब्ध होने की स्थिति में उसका सर्वाधिक उपयोग करने की प्रणाली को विकसित करना।
- 5) गोबर खाद का कंपोस्ट खाद के लिए व्यापक व्यवस्था करना।
- 6) सौर-ऊर्जा का सर्वाधिक प्रयोग करने की प्रणाली विकसित करना ताकि उसका उपयोग पानी पंप करने, खाना पकाने, वाष्पीकरण, अनाज सुखाने, ठंडा या गर्म करने में किया जा सके, जिससे लकड़ी, कोयला आदि परंपरागत ईधनों को जलाने से रोका जा सके। इसी संदर्भ में पवन चक्की व जल प्रवाह शक्ति की उपयोगिता की संभावना का पता लगाना व क्रियान्वयन करना, बायोडीजल स्थानीय स्रोतों से सम्पन्न करना, विविध विधि से ऊर्जा संतुलन होना।
- 7) प्रत्येक घर के साथ शौचालय व सामूहिक शौचालय की व्यवस्था करना। शौचालय से बहते पानी को कृषि उद्यान में उपयोग करना।
- 8) सड़क मार्ग, रेल यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना व निकट की मंडियों व बाजारों को सड़कों से जोडऩा।
- 9) दूरभाष व दूरसंचार सेवा, डाक घर, बैंक, चिकित्सा आदि की व्यवस्था करना।
- 10) ग्राम के लिए पाठशाला, चिकित्सा केन्द्र, विनिमय कोष के लिए भवन, गोदाम, बहुद्देशीय भवन की व्यवस्था करना जो न्याय सभा, संबोधन सभा, सांस्कृतिक सभा, विवाह व मिलन सभा, प्रार्थना सभा, स्वागत सभा व छाया के अंदर खेलने के लिए उपयोगी रहेगा।
Table of contents
Jump to any page
-8
संविधान व्यवस्था सूत्र व्याख्या
-7
प्रस्तावना
-6
प्रस्तावना में प्रयुक्त शब्दों की परिभाषा
1
1. पूर्ववर्ती विचार परंपरा, संविधानों की मान्यता प्रक्रिया एवं समीक्षा
5
2. मानवीय संविधान परिचय
15
3. सहअस्तित्व सूत्र व्याख्या
20
4. संविधान, विधान, विधि, न्याय, आचरण सूत्र व्यवस्था व स्वराज्य स्वतंत्रता
33
5. जागृत मानव
43
6. मौलिक अधिकार
66
7. व्यवस्था
110
8. ग्राम/मोहल्ला व्यवस्था
130
9. कार्यक्रम सत्यापन घोषणा
146
10. स्वराज्य व्यवस्था
153
11. हर व्यक्ति में परीक्षण सूत्र
161
12. मानव चेतना सहज आचरण सूत्र