2) मानव, मानव जीवन का स्वरूप, मानव अपने ‘त्व’ सहित (मानवत्व सहित) व्यवस्था है, मानव संचेतना, अक्षय बल व अक्षय शक्ति की पहचान, अमानवीय चेतना से मानवीय चेतना में परिवर्तन व अतिमानवीय दृष्टियों स्वभाव व विषयों का स्पष्टता व ज्ञान सुलभ करना रहेगा।
3) मानवीय स्वभाव गति, आवेशित गति की पहचान।
4) मानव व नैसर्गिक संबंधों की पहचान, संबंधों के निर्वाह में निहित मूल्यों की पहचान व बोध कराने की शिक्षा। “संबंधों के निर्वाह से ही विकास होता है” इसकी शिक्षा सर्वसुलभ करना।
5) मूल्य, चरित्र व नैतिकता अविभाज्य वर्तमान है वह क्रम से अनुभव बल, विचार शैली व जीने की कला की अभिव्यक्ति है। इसकी पहचान होना सर्वसुलभ होना रहेगा।
6) रुचि मूलक प्रवृत्तियों के स्थान पर मूल्य मूलक, लक्ष्य मूलक कार्य-व्यवहार, विश्लेषण का स्पष्टीकरण सुलभ रहेगा।
7) आवर्तनशील अर्थ चिंतन व व्यवस्था की शिक्षा रहेगा।
8) उपयोगिता पूरकता, उदात्तीकरण सिद्धांत सर्वविदित होने का व्यवस्था रहेगा।
9) न्याय पूर्ण व्यवहार (कर्त्तव्य व दायित्व) सर्वविदित रहेगा।
10) नियम पूर्ण व्यवसाय सहज कर्माभ्यास परंपरा रहेगा।
11) सामान्य आकाँक्षा व महत्वाकाँक्षा संबंधी उत्पादन कार्य में हर नर-नारी पारंगत होने का व्यवस्था रहेगा।
12) संतुलित आहार पद्धति में प्रत्येक को जागृत करने की शिक्षा।
13) योगासन व व्यायाम सिखाने की शिक्षा एवं व्यवस्था।
14) शरीर, घर, आसपास का वातावरण, मोहल्ला व ग्राम में स्वच्छता की आवश्यकता व उसको बनाए रखने का कार्यक्रम।
15) शैशव अवस्था में रोग-निरोधी विधियों से हर परिवार में आवश्यक जानकारी और इसमें निष्ठा बनाए रखने की व्यवस्था।
16) सीमित व संतुलित परिवार के प्रति प्रत्येक व्यक्ति में विश्वास और निष्ठा को व्यवहार रूप देने का कार्यक्रम।
17) स्थानीय रूप से उपजने वाली जड़ी-बूटियों की पहचान और औषधि के रूप में प्रयोग करने में पारंगत बनाने की शिक्षा।