मानवीय शिक्षा सहज वस्तु
हम सर्वमानव बंधन मुक्ति रूपी जागृतिपूर्वक ही सर्वतोमुखी समाधान सम्पन्न होते हैं। ऐसे जागृति सम्पन्नता में, से, के लिए मानवीयतापूर्ण शिक्षा-संस्कार विधि ही एक मात्र उपाय है। मानवीयतापूर्ण शिक्षा-संस्कार का मूल वस्तु जीवन ज्ञान, अस्तित्व-दर्शन ज्ञान, मानवीयतापूर्ण आचरण ज्ञान है। यह मानव जागृति पंरपरा के लिए सार्थक सिद्घ होता है। - आ.व. 187
सह-अस्तित्व ही परम सत्य है। अस्तित्व स्वयं में सत्ता में संपृक्त प्रकृति है। अस्तित्व ही सह-अस्तित्व के रूप में नित्य वैभव है। सह-अस्तित्व में ही नित्य समाधान है। यह सम्पूर्ण ज्ञान और दर्शन इन बिन्दुओं पर देखा गया है सह-अस्तित्व में जीवन ज्ञान, और सह-अस्तित्व दर्शन ज्ञान। इसी के फलस्वरूप मानवीयतापूर्ण आचरण सर्वसुलभ होना, दूसरे भाषा में चेतना विकास मूल्य शिक्षा संस्कारपूर्वक लोकव्यापीकरण होना सहज है। जीवन-ज्ञान के पश्चात् प्रत्येक मानव जीवन का अमरता को, नित्यता को पहचान पाता है। फलस्वरूप जीवन और शरीर के संयुक्त रूप में मानव परंपरा का होना प्रमाणित हो जाता है। इसी क्रम में शरीर रचना भौतिक-रासायनिक द्रव्यों से सम्पन्न होना देखा जाता है। इसी आधार पर शरीर की भंगुरता अथवा विरचना स्वीकृत हो जाता है। और जीवन ही दृष्टा, कर्ता, भोक्ता होने का तथ्य हर मानव में सुदृढ़ होता है। फलस्वरूप सर्वतोमुखी समाधान स्रोत और कारण जागृत जीवन ही होना स्पष्ट होता है अथवा सर्वतोमुखी समाधान का धारक वाहक जीवन ही होना स्पष्ट हो जाता है। यह सर्वसुलभ होना ही जागृत परंपरा का द्योतक है। इस प्रकार जीवन की नित्यता समझ में आने के फलस्वरूप शरीर को छोड़कर जीवन ही अपने स्वरूप में देवी-देवता, भूत-प्रेत आदि नामों से जाने जायेंगे। यह देवी-देवता सम्बन्धी रहस्य उन्मूलन होने का सहज विधि फलस्वरूप तत्सम्बन्धी भ्रम से मुक्त होने का सुख स्वाभाविक रूप में समीचीन है। मानव सहज रूप में रहस्य से मुक्त होने की अभिलाषाएँ होना पाया जाता है।
सत्तामयता में ही सम्पृक्त प्रकृति डूबा, भीगा और घिरा हुआ है। यह अविभाज्य रूप में नित्य वर्तमान है। यही परम सत्य सहज स्वरूप है। सत्तामयता व्यापक, पारगामी, पारदर्शी के रूप में नित्य विद्यमान है। यही ब्रह्म, ईश्वर, शून्य, असीम अवकाश, विस्तार आदि नामों से भी इंगित होता है। यह वस्तु सर्वत्र समान रूप में विद्यमान होना दिखाई पड़ती है। यह हर परस्परता में, एक-एक के परस्परता के मध्य में, और प्रत्येक एक के सभी ओर दिखाई पड़ती है। यह नित्य सत्ता सम्बन्धी रहस्य और भ्रम समाप्त होना पाया जाता है। अतएव अस्तित्व स्वयं में नित्य वर्तमान, विद्यमान, विकास, जागृति, रचना, विरचना के रूपों में दृष्टव्य है। अस्तित्व में दृष्टा पद में जागृत जीवन ही है। सत्ता व्यापक पद में, प्रकृति चार पद में दृष्टव्य है। इन सबका दृष्टा जागृत जीवन पूर्वक जीने वाला मानव ही है। अस्तु हर मानव जागृत परंपरा में अर्पित होकर स्वयं जागृत होना स्वाभाविक है। परंपरा जब तक भ्रमित रहेगी तब तक परंपरा में अर्पित हर मानव संतान भ्रमित रहेगा ही।
मानवीय शिक्षा-संस्कार से स्वायत्त मानव, स्वायत्त मानवों से स्वायत्त परिवार, स्वायत्त परिवार व्यवस्था से स्वायत्त ग्राम परिवार व्यवस्था, ग्राम समूह परिवार व्यवस्था क्रम में विश्व परिवार व्यवस्था को पाना सहज है। मानवीयतापूर्ण शिक्षा की संपूर्णता अपने आप में जीवन ज्ञान, सह-अस्तित्व दर्शन ज्ञान और मानवीयतापूर्ण आचरण ज्ञान ही है। अपने आप का तात्पर्य मानव अपना ही निरीक्षण-परीक्षणपूर्वक ज्ञान सम्पन्न, दर्शन सम्पन्न, आचरण सम्पन्न होने से