Table of contents

Jump to any page

-4 मूल अवधारणाएँ -2 प्राक्कथन 1 1. समाधान और द्वन्द्व-1 7 2. मानव स्वरूप का इतिहास 22 3. समाधानात्मक भौतिकवाद 24 4. अस्तित्व एवं अस्तित्व में परमाणु का विकास 38 5. अस्तित्व में परमाणु का विकास 54 ज्ञानावस्था में पाँच मानव Subsection 55 प्रकृति सहज चार अवस्थाएं (परस्पर पूरक) Subsection 56 अस्तित्व में व्यवस्था = सहअस्तित्व Subsection 57 6. सहअस्तित्व पूरकता और व्यवस्था 94 7. संचेतना, चेतना और चैतन्य 99 8. समाज, धर्म (व्यवस्था) और राज्य 110 9. समाधानात्मक भौतिकवाद के नज़रिए में : 110 1) मौलिकता की पहचान ही निर्वाह का आधार Subsection 123 2) मानवीय आहार Subsection 134 3) मानव की मौलिकता Subsection 138 4) धर्म और राज्य में अर्न्तसंबंध Subsection 147 5) मानव की पहचान, महापुरुषों की पहचान Subsection 154 6) प्रकाशन और प्रतिबिम्ब Subsection 158 7) गुण, प्रभाव व बल Subsection 164 8) कृत्रिमता, प्रकृति और सृजनशीलता Subsection 171 9) संकरीकरण और परंपरा Subsection 177 10) उद्योग, आवश्यकता, संबंध और संतुलन Subsection 199 11) भय, प्रलोभन या मूल्य और मूल्याकंन Subsection 210 12) भौतिकता, अभिव्यक्ति, संस्कार और व्यवस्था Subsection

रुपी छल, कपट, दंभ, पाखंड पूर्वक किया गया शोषण सर्वाधिक संग्रह का तथा धन संचय का उत्तम माध्यम बना।

(5) संचय प्रेरणा और विफलता :-

संचय सदा ही द्रोह और शोषण विधि से संपन्न होता है। सामान्य जनमानस के लिए राज नेता और धर्म नेता, उद्योगपति और व्यापारी आदर्श रूप में होना पाया जाता है। ये सब अर्थात् उक्त कहें चारों तबके के लोग जब संग्रह कार्य में लग चुके है, तब सामान्य व्यक्ति में भी संग्रह का उद्देश्य और प्रयास स्वाभाविक रूप में होना पाया जाता है। इस प्रकार सभी व्यक्ति जब संचय के लिए प्रयत्न करते है, तब संचय का स्रोत कैसे पूरा हो पाएगा। संचय कहाँ तक हो, वह भी कहीं निश्चित तृप्ति बिंदु के रूप में अभी तक नहीं हैं। इससे यह संभावना भी स्पष्ट हो गई कि संचय का अथवा उसकी मात्रा का कोई अंतिम बिंदु नहीं है।

(6) संचय किसका, कैसे? कृत्रिम अभाव, मूल्य वृद्घि-वस्तु की आवश्यकता का प्रतिपादन :-

यह धरती ही संपूर्ण वस्तु का स्रोत है। यह धरती बनी रहे तभी मानव रह पायेगा। धरती में संचय जो कुछ भी है, वह खनिज और वनस्पति है तथा जो कुछ भी आहार वस्तुओं के रूप में पैदा किये जाते है, सभी रासायनिक द्रव्य हैं। यही कुल मिलाकर संचय का आधार है। इन वस्तुओं का गोदामों में भण्डारण किया जाता है। कोषों में इन वस्तुओं को जमा नहीं किया जा सकता। इनकी प्रतीक मुद्रा है यह मान्यता प्राप्त है। ऐसी प्रतीक मुद्राओं को कोई भी मानव कोषों में सुरिक्षत कर सकता है। अंततोगत्वा ऊपर कहे गए तरीके से मुद्रा को जब कभी भी आदमी भोगेगा वस्तु में परिणित करके ही भोगेगा। वस्तुएँ (खनिज, वनस्पतियाँ) कम होती जा रही है। एक दिन सर्वाधिक कम होने के बाद वही वस्तुएँ बहुमूल्य हो जावेंगी, यह स्वाभाविक है। मानव के भोगोन्माद के अनुसार, कोई भी वस्तु जब कम हो जाती है, उसके लिए आदमी की आवश्यकता का पलड़ा भारी हो जाता है। फलस्वरुप किसी भी कीमत में, उसको पाना चाहेगा। अधिकांश व्यक्ति इसी प्रकार के प्रपंच में फँसते हुए देखने को मिलते हैं। जैसे कभी खनिज तेल (पेट्रोल, डीजल) के अभाव की घोषणा मात्र से ही खनिज तेल के ग्राहक बढ़ जाते हैं। इसी प्रकार शक्कर के अभाव की घोषणा अर्थात् प्रचार मात्र से ही उसकी ग्राहक संख्या और उसकी आवश्यकता की तादाद बढ़ते हुए देखने को मिलती हैं। इस प्रकार कृत्रिम अभाव को तैयार करने मात्र से ही बहुत सारा लाभ पैदा करने की सवैध विधि को संविधानों ने स्वीकारा है। यह व्यापार तंत्रों में प्रचलित हैं। इस ढंग से वस्तु की कमी के आधार पर प्रतीक मूल्य बढ़ने की संभावना रखी है जबकि वस्तु से ही मानव को राहत मिलना है।

Page 130 of 217