29) आचरण संहिता :-
मानव में, से, के लिए अखण्ड समाज, सार्वभौम व्यवस्था में भागीदारी सहज आचरण सूत्र व्याख्या (व्यवहारिक)।
30) तात्विक परिभाषा :-
सहअस्तित्व में विकासक्रम, विकास, जागृतिक्रम, जागृति विधि से निरंतरता स्पष्ट होने में, से, के लिए किया गया क्रियाकलाप।
31) बौद्धिक परिभाषा :-
तर्कसंगत विधि से प्रयोजन स्पष्ट होने में, से, के लिए किये गये कार्यकलाप।
32) व्यवहारिक परिभाषा :-
कायिक - वाचिक - मानसिक और कृत - कारित - अनुमोदित भेदों से मानवत्व स्पष्ट होने में, से, के लिए किया गया व्यवहार-कार्य।