- 14.25 समझदारी समाधान, समृद्धि सम्पन्नता सहित उपकार कार्यों को करना मानवत्व है। ज्ञान, विवेक, विज्ञान रूप में समझा हुआ को समझाना, सीखा हुआ को सिखाना, किया हुआ को कराना उपकार है।
- 14.26 सदा-सदा धीरता, वीरता, उदारता, दया, कृपा, करुणा पूर्ण मानसिकता और परंपरा में कायिक, वाचिक, मानसिक, कृत, कारित, अनुमोदित क्रियाओं में प्रमाणित होना रहना मानवत्व है।
- 14.27 सुख, शान्ति, संतोष, आनंद सहज निधि को समाधान, समृद्धि, अभय, सहअस्तित्व वैभव के रूप में प्रमाणित होना रहना मानवत्व है।
- 14.28 कायिक, वाचिक, मानसिक व कृत, कारित, अनुमोदित क्रियाकलापों में समाधान सहज जागृति का प्रमाण मानवत्व है।
- 14.29 परिवार संबंधों को पहचानना, दायित्व व कर्त्तव्यों का निर्वाह करना मानवत्व है।
- 14.30 समझदारी-ईमानदारी ज्ञान रूप में विज्ञान-विवेक सहज रूप में, ईमानदारी-जिम्मेदारी चारों अवस्थाओं में संबंधों में पहचान के रूप में, जिम्मेदारी-भागीदारी नियति सहज नियंत्रण, संतुलन, न्याय, धर्म, सत्य सहज विधिपूर्वक समाधान, समृद्धि, अभय, सहअस्तित्व में, से, के लिए प्रमाणित रहना मानवत्व है।
- 14.31 सहअस्तित्व मानव परंपरा में, से, के लिए मानवेत्तर प्रकृति के साथ पूरकता, उपयोगिता, ऋतु संतुलन सहज प्रभावीकरण मानव और परस्पर मानव में न्याय व समाधान सहज विधि से समृद्धि वर्तमान में विश्वास परंपरा सहज रूप में प्रमाणित होना मानवत्व है।
- 14.32 हर परिवार समाधान समृद्धिपूर्वक प्रमाणित रहना मानवत्व है।
- 14.33 परिवार सहज हर संबंधों को जिम्मेदारीपूर्वक निर्वाह करना मानवत्व है।
- 14.34 सार्वभौमता अखण्डता, अक्षुण्णता और प्रबुद्धता, संप्रभुता, प्रभुसत्ता सहज दृष्टि से देखना, समझना प्रमाणित रहना मानवत्व है।
- 14.35 सर्वतोमुखी समाधान सहित उपकार प्रवृत्ति ही सहमतियाँ हैं। यही मानवत्व है।
- 14.36 सार्वभौमता को धरती के सर्व मानव ने स्वीकारा है अथवा स्वीकारने योग्य है। यह मानवत्व सहज सफलता में से के लिए आशावादिता है।
- 14.37 अखण्डता का प्रमाण मानवत्व सहित व्यवस्था व समग्र व्यवस्था में भागीदारी है। यह जागृत मानव परंपरा सहज वैभव व मानवत्व है।
Table of contents
Jump to any page
-8
संविधान व्यवस्था सूत्र व्याख्या
-7
प्रस्तावना
-6
प्रस्तावना में प्रयुक्त शब्दों की परिभाषा
1
1. पूर्ववर्ती विचार परंपरा, संविधानों की मान्यता प्रक्रिया एवं समीक्षा
5
2. मानवीय संविधान परिचय
15
3. सहअस्तित्व सूत्र व्याख्या
20
4. संविधान, विधान, विधि, न्याय, आचरण सूत्र व्यवस्था व स्वराज्य स्वतंत्रता
33
5. जागृत मानव
43
6. मौलिक अधिकार
66
7. व्यवस्था
110
8. ग्राम/मोहल्ला व्यवस्था
130
9. कार्यक्रम सत्यापन घोषणा
146
10. स्वराज्य व्यवस्था
153
11. हर व्यक्ति में परीक्षण सूत्र
161
12. मानव चेतना सहज आचरण सूत्र