- 14.10 जागृति, जानना मानना अथवा मानना जानना है। यह प्रमाणित होना मानवत्व है।
- 14.11 अखण्ड समाज, सम्पूर्ण मानव को एक इकाई के रूप में जानना-मानना और प्रमाणित होना मानवत्व है।
- 14.12 सार्वभौम व्यवस्था सर्व मानव स्वीकृत सहज कार्य नियम, नियंत्रण, संतुलन, न्याय, धर्म, सत्य पूर्वक समाधान, समृद्धि, अभय, सहअस्तित्व में, से, के लिए प्रमाण परंपरा मानवत्व है।
- 14.13 समाज पीढ़ी से पीढ़ी के रूप में परंपरा है। यह जागृति पूर्वक मानवत्व सहज प्रमाण वर्तमान है, यही परंपरा सहज वैभव है।
- 14.14 सर्व मानव एक इकाई के रूप में अखण्ड समाज अन्यथा समुदाय है। किसी समुदाय ने जिन गतिविधियों को अपनाया है उससे अखण्ड सूत्र-व्याख्या नहीं हो पाता है जबकि अखण्ड समाज में भागीदारी मानवत्व है।
- 14.15 हर नर-नारी हर विधा में समाधान सम्पन्न रहना मानवत्व है।
- 14.16 हर मानव परिवार समाधान, समृद्धि सम्पन्न रहना मानवत्व है।
- 14.17 अखण्ड समाज में समाधान, समृद्धि, अभय परंपरा के रूप में होना मानवत्व है।
- 14.18 सार्वभौम व्यवस्था में समाधान, समृद्धि, अभय, सहअस्तित्व परंपरा सहज विधि से सर्व सुलभता प्रमाणित होना मानवत्व है।
- 14.19 सहअस्तित्व अनुभव मूलक मानसिकता और कार्य-व्यवहार मानवत्व है।
- 14.20 हर मानव में, से, के लिए स्वयं में विश्वास, श्रेष्ठता के प्रति सम्मान, प्रतिभा और व्यक्तित्व में संतुलन, व्यवहार में सामाजिक, व्यवसाय में स्वावलम्बी होना मानवत्व है।
- 14.21 ज्ञान, विवेक, विज्ञान रूप में समझे हुए को समझाने में, सीखा हुआ को सिखाने में, किया हुआ को कराने में निष्ठा मानवत्व है।
- 14.22 श्रेष्ठता का सम्मान सहित मानव, देव, दिव्य मानव का त्व सहज परस्परता में पहचान और स्वयं में निष्ठा को व्यक्त करना अर्थात् अभिव्यक्ति, सम्प्रेषणा, प्रकाशन करना मानवत्व है।
- 14.23 सहअस्तित्व रूपी अस्तित्व दर्शन ज्ञान, सहअस्तित्व में जीवन ज्ञान, सहअस्तित्व में मानवीयता पूर्ण आचरण ज्ञान पूर्वक जीने देना, जीना मानवत्व है। यही समझदारी सहज प्रमाण है।
- 14.24 समझदारी के साथ ईमानदारी, ईमानदारी के साथ जिम्मेदारी, जिम्मेदारी के साथ भागीदारी मानवत्व है।
Table of contents
Jump to any page
-8
संविधान व्यवस्था सूत्र व्याख्या
-7
प्रस्तावना
-6
प्रस्तावना में प्रयुक्त शब्दों की परिभाषा
1
1. पूर्ववर्ती विचार परंपरा, संविधानों की मान्यता प्रक्रिया एवं समीक्षा
5
2. मानवीय संविधान परिचय
15
3. सहअस्तित्व सूत्र व्याख्या
20
4. संविधान, विधान, विधि, न्याय, आचरण सूत्र व्यवस्था व स्वराज्य स्वतंत्रता
33
5. जागृत मानव
43
6. मौलिक अधिकार
66
7. व्यवस्था
110
8. ग्राम/मोहल्ला व्यवस्था
130
9. कार्यक्रम सत्यापन घोषणा
146
10. स्वराज्य व्यवस्था
153
11. हर व्यक्ति में परीक्षण सूत्र
161
12. मानव चेतना सहज आचरण सूत्र