1.0×
  1. 2. मनाकार को साकार करने एवं मन:स्वस्थता का प्रमाण से है।
  2. 3. खनिज, वन, वन्य जीव को संतुलित बनाये रखते हुए और घरेलू जीवों को पालते हुए कृषि के आधार पर आहार, वन-खनिज के आधार पर आवास, इन्हीं आधार पर अलंकार, वस्तुओं का उत्पादन या निर्माण और उपयोग से है। प्रौद्योगिकी विधि से दूरश्रवण, दूरदर्शन, दूरगमन संबंधी सुविधा प्राप्त करना।
  3. 4. कृषि व पशु पालन के आधार पर आहार संबंधी वस्तुओं से संपन्न होने से है। ग्राम, शिल्प, वन, खनिज के आधार पर आवास, अलंकार संबंधी वस्तुओं से सम्पन्न होने से है।
  4. 5. जागृत मानव के नृत्य : अंगहार, भंगिमा, मुद्रा भेद से भाव-भाषा प्रकाशन।

नृत्य = मानव चेतना सहज प्रयोजन के अर्थ में नाट्य, गीत-संगीत, भाषा, भाव = मूल्य = मौलिकता = समाधान = सुख = मानवापेक्षा भाव-भंगिमा, मुद्रा-अंगहार सहज संयुक्त अभिव्यक्ति, सम्प्रेषणा, प्रकाशन व्यवहारिक है।

सुख, शान्ति, सन्तोष व आनंद सहज सम्प्रेषणायें आप्लावन सहज स्वीकृति में सार्थक होता है। सर्वतोमुखी समाधान ही सुख, समाधान-समृद्धि ही शान्ति, समाधान-समृद्धि-अभय ही संतोष, समाधान-समृद्धि-अभय-सहअस्तित्व प्रमाण ही आनंद है। यही सर्वशुभ सूत्र है। यही सार्थक नृत्य भावों का आधार है।सर्वशुभ में स्वशुभ समाया है।

भाव = मौलिकता, मूल्य, मूल्य सम्प्रेषणा।

भंगिमा = मूल्य में तदाकार-तद्रूपता भाषा विहिन मुखमुद्रा।

मुद्रा = शरीर में मूल्य प्रभावी झलक, इसके अनुकूल मुद्रा अंगहार जिससे मूल्य व मूल्य सम्प्रेषणा दर्शकों में स्वीकृत व प्रभावी होना ही प्रयोजन है।

श्रवण = श्रेष्ठता, सहजता को सुनने की क्रिया यह मौलिक अधिकार है।

मौलिकता = जीव चेतना से मानव चेतना श्रेष्ठ, मानव चेतना से देव चेतना श्रेष्ठतर, देव चेतना से दिव्य चेतना श्रेष्ठतम होना स्पष्ट होना।

6.5 (14) शिक्षा-संस्कार व्यवस्था

शिक्षा = शिष्टता पूर्ण दृष्टि का उदय होना मूल्य, चरित्र, नैतिकता स्पष्ट एवं प्रमाणित होना।

Page 55 of 212
51 52 53 54 55 56 57 58 59