Table of contents

Jump to any page

-4 मूल अवधारणाएँ -2 प्राक्कथन 1 1. समाधान और द्वन्द्व-1 7 2. मानव स्वरूप का इतिहास 22 3. समाधानात्मक भौतिकवाद 24 4. अस्तित्व एवं अस्तित्व में परमाणु का विकास 38 5. अस्तित्व में परमाणु का विकास 54 ज्ञानावस्था में पाँच मानव Subsection 55 प्रकृति सहज चार अवस्थाएं (परस्पर पूरक) Subsection 56 अस्तित्व में व्यवस्था = सहअस्तित्व Subsection 57 6. सहअस्तित्व पूरकता और व्यवस्था 94 7. संचेतना, चेतना और चैतन्य 99 8. समाज, धर्म (व्यवस्था) और राज्य 110 9. समाधानात्मक भौतिकवाद के नज़रिए में : 110 1) मौलिकता की पहचान ही निर्वाह का आधार Subsection 123 2) मानवीय आहार Subsection 134 3) मानव की मौलिकता Subsection 138 4) धर्म और राज्य में अर्न्तसंबंध Subsection 147 5) मानव की पहचान, महापुरुषों की पहचान Subsection 154 6) प्रकाशन और प्रतिबिम्ब Subsection 158 7) गुण, प्रभाव व बल Subsection 164 8) कृत्रिमता, प्रकृति और सृजनशीलता Subsection 171 9) संकरीकरण और परंपरा Subsection 177 10) उद्योग, आवश्यकता, संबंध और संतुलन Subsection 199 11) भय, प्रलोभन या मूल्य और मूल्याकंन Subsection 210 12) भौतिकता, अभिव्यक्ति, संस्कार और व्यवस्था Subsection

6. जनसंख्या बढ़ रहा है।

ये सब कहने वाले विकसित देश है, विकासशील देश है। अविकसित देश इन देशों के निष्कर्षों को मान ही रहे है।

विकसित-अविकसित :- इस वर्तमान में विकसित देश, विकासशील देश और अविकसित देशों का वर्गीकरण भी एक विडम्बनात्मक एवं हास्यास्पद तरीके से हुआ है इनमें:-

1. विकसित देश उन्हीं देशों को कहते है जो सर्वाधिक समर शक्तियों से संपन्न है।

2. विकसित देश उन्हीं को कहते है जिस देश में सर्वाधिक लोग सर्वाधिक आहार-विहार सुविधाओं को भोगते है और संग्रह करते है।

3. विकसित देश उन्हीं को कहते है जहाँ अधिक लोग भोग, अतिभोग, बहुभोग की ओर गतिशील है।

4. विकसित देश उन्हीं को कहते है जिस देश की पूंजी अनेकानेक देशों में व्यापार कार्यों में लगी रहती है और व्यापार पर एकाधिकार पाने का प्रयास जारी रहता है।

5. विकसित देश उन्हीं को कहते है जिस देश में निवास करने वाले लोग तकनीकी और विद्वता का भी व्यापार करते है।

कुल मिलाकर यही कहा जा सकता है कि जो देश अपने लाभोन्मादी व्यापार नीति, सामरिक शक्ति संपन्न राजनीति, सर्वाधिक संग्रहवादी नीति में सफल हो गये है, साथ ही उनकी कोटि में और कोई पहुँच नहीं पा रहे है, उन्हीं को आज विकसित देश कहते है।

ऊपर कही नीतियों और स्वरुप के आधार पर ही विकासशील और अविकसित देश, विकसित देश को अपना आदर्श स्वीकारने के लिए बाध्य हुए है। प्रधान रूप में सभी देशों के लिए युद्घ और व्यापार भी आदर्श होकर रह गए। जबकि युद्घ, शोषण, लाभोन्माद, भोगोन्माद, कामोन्माद - ये प्रवृत्तियाँ चाहे राज्य की प्रवृत्ति हो, चाहे किसी व्यक्ति, परिवार, समुदाय की प्रवृत्ति क्यों न हो, ये समाज सरंचना और उसके वैभव को बनाये रखने के लिए सहायक नहीं हो पाए। उक्त पाँचों प्रकार की प्रवृत्तियों में से प्रत्येक प्रवृत्ति शंकाकारक है, यथा व्यापार में शंका सदा लगा रहता है। यह व्यापार के चंगुल में रहने वालों को भी पता हैं। लाभोन्माद, कामोन्माद, भोगोन्माद ये आवेश से ही शुरु होते हैं। आवेश सदा पीड़ादायक होते हैं। चाहे सम्मोहनात्मक आवेश (काम, लोभ, मोह) हो या विरोधात्मक (क्रोध, मद, मत्सर), इन दोनों ही स्थितियों में पीड़ा को देख सकते है।

युद्घ सदा ही शंका, कुशंका, अविश्वास, साम, दाम, दण्ड भेद से अनुप्राणित रहा है। इसमें छल-कपट का प्रयोग होता ही है, दभ-पाखंड फैलाना पड़ता है। ये सब विश्वासघात के द्योतक है। विश्वासघात, वध, विध्वंस

Page 65 of 217
61 62 63 64 65 66 67 68 69