अध्याय 1 - अस्तित्व में व्यवस्था (सहअस्तित्व)

प्रकृति में निहित पूरकता एवं संतुलन

इस धरती पर चारों अवस्था- पदार्थ, प्राण, जीव, ज्ञानावस्था(मानव) दिखाई देती है। इनमें से पदार्थ, प्राण, जीवों में परस्पर पूरक् दृष्टव्य है। (पदार्थावस्था= मिट्टी, पत्थर; प्रणावस्था= पेड़, पौधे, वनस्पति; जीवावस्था= जीव, जानवर; ज्ञानावस्था= मानव) जीवों के मलमूत्र से, श्वसन से, धरती और प्राणावस्था के लिए पूरक होना पाया जाता है। क्योंकि इसमें स्वभाविक रूप से धरती में उर्वरकता बढ़ती है। जीव संसार वनस्पति संसार के अनेक रोगों को दूर करता हुआ समझ में आता है। इसका प्रमाण जिन जंगलों में जीव-जानवर न हो, उस जंगल में पेड़-वनस्पतिेयों में अनेक रोगों का होना पाया जाता है।

जिनमें अनेक जीव-जानवर रहते हैं, उन जंगलों में रोग बाधा न्यूनतम होना पाया जाता है। इसे व्यक्ति परीक्षण कर सकता है।

इसी क्रम में फसल संसार में भी खरपतवार, कीड़ा, पक्षियों का आवागमन विशेषकर मधु मक्खियों का संयोग, सभी फसलों में उपकारी होना पाया जाता है। इन सबका जहाँ अभाव रहता है, फसल कम हो जाती है, वहाँ फसलों को नष्ट करने वाले कीड़े बढ़ जाते हैं, हर वर्ष नये-नये रोग तैयार हो जाते हैं। इसीलिए धरती जैसे भी सजी है, उसके ओर ध्यान देने की आवश्यकता है। इसकी सजावट अपने आप में पूरकता, उपयोगिता विधि से ही हुआ है, इसके प्रमाण में पदार्थावस्था के बाद प्राणावस्था प्रकट हुआ है।

प्राणावस्था में जितने भी प्रजातियाँ समाहित हैं, वे सब पदार्थावस्था के लिए पूरक, उपयोगी होना पाया जाता है।

पदार्थावस्था अपने सभी प्रकार के परमाणु प्रजातियों के इस धरती पर संपन्न होने के उपरान्त ही प्राणावस्था का प्रगटन होना स्वाभाविक रहा है। इससे पता लगता है, प्राणावस्था के लिए पदार्थावस्था पूरक है और पदार्थावस्था के लिए प्राणावस्था पूरक है। प्राणावस्था उपयोगी इस विधि से है कि प्राणावस्था जब विरचित होता है, तब धरती में उर्वरकता बढ़ना शुरु होती है। जैसे-जैसे उर्वरकता धरती में बढ़ती है, वैसे-वैसे प्राणावस्था का उन्नयन इस धरती में होता जाता है। उन्नयन होने का तात्पर्य उन्नत होने से है।

इसका स्वरूप उर्वरकता बढ़ते बढ़ते, झाड़ पौधों सभी में श्रेष्ठता भी बढ़ती गयी जिसको हम गुणात्मक परिवर्तन या विकास भी कह सकते हैं।

जीव संसार के लिए प्राणावस्था उपयोगी होती है और जीवावस्था प्राणावस्था के लिए पूरक होना देखने को मिलता है। जीवावस्था के लिए प्राणावस्था की उपयोगिता इस प्रकार से देखने को मिलता है कि प्राणावस्था में ही पुरुष कोषा और स्त्री कोषा की संरचना प्रारंभ हो चुकी है। जीवावस्था में स्त्री पुरुष शरीर का रचना परस्पर भिन्न रूप में स्पष्ट हो

Page 24 of 130
20 21 22 23 24 25 26 27 28