जागृति पूर्णता
- क्रियापूर्णता सहित आचरणपूर्णता, दृष्टापद जागृति, अखण्ड समाज सार्वभौम व्यवस्था में भागीदारी।
- गति का गन्तव्य, सजगता, सहजता। - प.स. 76
विश्राम
- सर्वतोमुखी समाधान संपन्न होना, प्रमाणित होना। - प.स. 176
पूर्ण-विश्राम
- क्रिया पूर्णता, आचरण पूर्णता, फलत: समाधान > व्यवस्था व समग्र व्यवस्था में भागीदारी सहज है।
- सर्वतोमुखी समाधान सम्पन्नता सहज प्रमाण। - प.स. 116
गति का गंतव्य
- गुणात्मक विकास का परम बिंदु, सत्य, धर्म, निर्भयता, न्याय, नियम, जीवन तृप्ति और उसकी निरंतरता। - प.स. 34
- आचरणपूर्णता, मानव परम्परा में ही आचरण परम मानवीयता पूर्ण आचरण के रूप में स्पष्ट हो जाता है दिव्य मानवीय गुण धर्मों के आधार पर मानवीयता पूर्ण आचरण को प्रमाणित करना-स्वभाव।
- परिणाम का गंतव्य अमरत्व में और उसकी निरंतरता। श्रम का गंतव्य विश्राम में और उसकी निरंतरता, गति का गंतव्य आचरण पूर्णता में और उसकी निरंतरता में वर्तमान है। - प.स. 66