जाता है। मानव ही कल्पनाशीलता का प्रयोग करता है। इसे ऐसा भी कहा जा सकता है कि हर व्यक्ति प्रकारान्तर से कल्पनाशीलता का प्रयोग करता है। भ्रमित मानव द्वारा कल्पनाशीलता का सर्वाधिक प्रयोग शरीर और इन्द्रिय सन्निकर्ष के रूप में ही स्वाभाविक है। यह भ्रम विवशता है।

यही कल्पनाएँ चिन्हित रूप में स्पष्ट होने के लिए तत्पर होते हैं। तभी विधिवत विश्लेषण और निश्चित चित्रण विचार रूप में सम्भावनाओं को स्वीकारना बनता है। संभावनाओं का लक्ष्य प्रिय, हित, लाभ सीमाओं में सीमित रहना पाया जाता है। यही भ्रमात्मक कार्य सीमा का अथ इति है।

जागृति सहज विधि में यह सुस्पष्ट है कि न्याय, धर्म, सत्य उसका साक्षात्कार, बोध, अनुभव ही अध्ययन और अनुसंधान का लक्ष्य और कार्य है। इन्हीं कार्य रूप के आधार पर अस्तित्व और जीवन अवधारणा में स्थापित होना सफल अध्ययन का द्योतक और कसौटी भी है। इसी के आधार पर स्वायत्त मानव का सर्वेक्षण, निरीक्षण और परीक्षण होना स्पष्ट हो जाता है। स्वायत्त मानव ही अस्तित्व में अनुभव सहज जागृति का धारक-वाहक होना स्पष्ट है। इस प्रकार अध्ययन सहज रूप में जीवन और अस्तित्व बोध की अभिव्यक्ति और प्रमणित होने के क्रम में आत्मा अस्तित्व में अनुभूत होना, जीवन में केन्द्रीय होना, मध्यस्थ क्रिया और मध्यस्थ बल सम्पन्नता का स्वीकृत होना, परम तृप्त होना है।

जीवन रचना मध्यांश सहज मध्यस्थ क्रिया, मध्यस्थ बल, मध्यस्थ शक्ति संतुलन के अर्थ में सदा-सदा प्रयुक्त रहता ही है। इसके अनंतर ही मध्यस्थ क्रिया सम्मुच्चय क्रम से जीवनी क्रम और जीवन जागृति क्रम व्यक्त होता है। इसी क्रम में जागृत होना जीवन सहज प्रवृत्ति, प्रयास, आवश्यकता के योग-संयोग विधि से सम्पन्न होता है।

यही अनुसंधान शोध और अध्ययन के लिए भी संयोजक तत्व है। यह तत्व सदा-सदा जीवन प्रतिष्ठा में कार्यरत रहता ही है। इसकी प्रखरता के आधार पर ही अनुसंधान, शोध, अध्ययन सहज हो जाता है। यही जागृत मानव परंपरा में प्रमाण भी है। इस प्रकार यह सुस्पष्ट हो जाता है कि आत्मा अध्ययन विधि से अस्तित्व में अनुभूत होता है। दूसरा, अनुसंधान विधि से भी अस्तित्व में अनुभूत होना पाया जाता है।

अनुसंधान विधि से भी सर्वप्रथम अस्तित्व में बोध होना देखा गया है इसके उपरान्त ही आत्मा अस्तित्व में अनुभूत होना देखा गया है। अध्ययन विधि से भी यही स्थिति अर्थात् पहले सत्य बोध तदोपरांत अनुभव होना पाया जाता है। इन दोनों विधियों में से अध्ययन विधि लोकव्यापीकरण के लिए कम समय में बोध होने की स्थिति बनती है। अनुसंधान विधि से हर व्यक्ति को जिज्ञासा होना अनिवार्य है। जबकि अध्ययन विधि से सम्पूर्ण प्रश्नों का उत्तर मिल जाता है। प्रश्न स्थली रिक्त होना, उसी स्थली में सम्पूर्ण उत्तर स्थापित होना, अध्ययन और अध्यापन का संयोग और फलन है। जबकि प्रश्न विहीन स्थिति में अनुसंधान का आधार नहीं बनता।

इस प्रकार परंपरा में सभी प्रश्नों का उत्तर अध्ययन विधि से हर मानव में हर स्थिति, परिस्थितियों में सम्पूर्ण प्रश्नों का उत्तर सह-अस्तित्व सहज विधि से समीचीन है।

अनुसंधान विधि एवं अध्ययन विधि से पहले बोध ही होता है, तदोपरांत “बोध” का आत्मा में अनुभव होता है। अनुभव के उपरान्त “अनुभव सहज बोध” अध्ययन एवं अनुसंधान विधि में एक जैसा होता है एवं एक ही होता है।

Page 121 of 335