Table of contents

Jump to any page

-4 मूल अवधारणाएँ -2 प्राक्कथन 1 1. समाधान और द्वन्द्व-1 7 2. मानव स्वरूप का इतिहास 22 3. समाधानात्मक भौतिकवाद 24 4. अस्तित्व एवं अस्तित्व में परमाणु का विकास 38 5. अस्तित्व में परमाणु का विकास 54 ज्ञानावस्था में पाँच मानव Subsection 55 प्रकृति सहज चार अवस्थाएं (परस्पर पूरक) Subsection 56 अस्तित्व में व्यवस्था = सहअस्तित्व Subsection 57 6. सहअस्तित्व पूरकता और व्यवस्था 94 7. संचेतना, चेतना और चैतन्य 99 8. समाज, धर्म (व्यवस्था) और राज्य 110 9. समाधानात्मक भौतिकवाद के नज़रिए में : 110 1) मौलिकता की पहचान ही निर्वाह का आधार Subsection 123 2) मानवीय आहार Subsection 134 3) मानव की मौलिकता Subsection 138 4) धर्म और राज्य में अर्न्तसंबंध Subsection 147 5) मानव की पहचान, महापुरुषों की पहचान Subsection 154 6) प्रकाशन और प्रतिबिम्ब Subsection 158 7) गुण, प्रभाव व बल Subsection 164 8) कृत्रिमता, प्रकृति और सृजनशीलता Subsection 171 9) संकरीकरण और परंपरा Subsection 177 10) उद्योग, आवश्यकता, संबंध और संतुलन Subsection 199 11) भय, प्रलोभन या मूल्य और मूल्याकंन Subsection 210 12) भौतिकता, अभिव्यक्ति, संस्कार और व्यवस्था Subsection

नियन्त्रण स्वयं नियम के रूप में स्पष्ट होता हैं। फलत: प्रत्येक इकाई में नियमपूवर्क ही एक दूसरे को पहचानने की व्यवस्था है। यही नियंत्रण का तात्पर्य है। एक दूसरे को पहचानने के लिए प्रत्येक इकाई का अपने में संपूर्णता का होना है। परस्पर पहचानने का मूल तत्व और नियन्त्रण का रूप अपने आप में सत्ता में संपृक्तता और ऊर्जामयता ही है। सत्ता में डूबे रहने के फलस्वरुप ही इकाई के सभी ओर शून्य का होना देखा जाता है। यही भीगा रहना स्वयं बल संपन्नता है। यह अपने आप में इस बात से स्पष्ट होता है कि सत्ता पारगामी होने के कारण ही भीगा हुआ है। इस प्रक्रिया से स्पष्ट हो जाता है कि हम इकाई के कितने भी विभाजन करें उसका प्रत्येक भाग-विभाग यथावत् डूबा हुआ, घिरा हुआ एवं भीगा हुआ दिखाई देता है। इसके साथ ही यह भी स्पष्ट होता है कि इकाई का नाश नहीं होता तथा इसका साक्ष्य मिलता है कि छोटी से छोटी एवं बड़ी से बड़ी इकाईयाँ सतत क्रियाशील हैं। क्रियाशीलता स्वयं बल का द्योतक है तथा क्रिया स्वयं नियन्त्रित रहने का द्योतक है। इस प्रकार इकाई का सत्ता में घिरे रहने के कारण नियन्त्रण, डूबे रहने के कारण क्रियाशीलता एवं भीगे रहने के कारण बल संपन्नता को देखा जाता है।

प्रत्येक इकाई में नियन्त्रण, बल व क्रियाशीलता अविभाज्य रूप में वर्तमान है तथा अपनी स्वाभाविक गति में समान होते है। इस तथ्य से यह स्पष्ट होता है कि प्रत्येक इकाई अपनी संपूर्णता में ध्रुवीत होती हैं। ध्रुवता से तात्पर्य आचरण की स्थिरता से है। संपूर्णता का तात्पर्य नियंत्रण, क्रियाशीलता और बल संपन्नता से है। नियंत्रण क्रियाशीलता और बल संपन्नता प्रत्येक इकाई का नित्य वैभव है। इसका पराभव कभी नहीं होता। अस्तित्व सत्ता में संपृक्त प्रकृति होने के कारण सत्ता में से वस्तु का वियोग नहीं होता। इसी कारण इकाई का वैभव नित्य शाश्वत और स्थिर सिद्घ होता है। स्थिरता का तात्पर्य अस्तित्व की नित्यता और क्रिया की निरन्तरता में है।

प्रत्येक इकाई का स्वभाव गति में वैभव है।

प्रत्येक भौतिक-रासायनिक क्रिया श्रम, गति, परिणाम का अविभाज्य वर्तमान।

श्रम और परिणाम के संयुक्त रूप में गति है।

गति और परिणाम के संयुक्त रूप में श्रम है।

श्रम और गति के संयुक्त रूप में परिणाम है।

चैतन्य परमाणु में -

गति के गंतव्य रूप में आचरण पूर्णता है।

श्रम के विश्राम रूप में क्रिया पूर्णता है।

परिणाम के अमरत्व के रूप में गठनपूर्णता (जीवन परमाणु) है।

Page 30 of 217
26 27 28 29 30 31 32 33 34