1.0×

साहित्य का प्रस्तुतिकरण रहेगा। स्वास्थ्य संयम प्रेरणादायी प्रस्तुतियाँ स्वागतीय रहेगी। शोध अनुसंधान का स्वागत और मूल्यांकन करता रहेगा।

सर्वमानव अपने में शुभ चाहने वाला होने के आधार पर और सर्वमानव समझदार होने के आधार पर और सर्वमानव व्यवस्था और समग्र व्यवस्था में भागीदारी के आधार पर मूल्याँकन होता रहेगा। ग्राम समूह सभा में शिक्षा-संस्कार पहली कड़ी है, दूसरी कड़ी में न्याय-सुरक्षा कार्य संपन्न होना पाया जाता है। न्याय सुरक्षा कार्य में निष्णात व्यक्तित्व का इसके पूर्व की सोपानीय कार्यों के आधार पर पहचान हुआ रहता ही है। यह हर निर्वाचित व्यक्ति का साधारण रूप में पहचान होना स्वाभाविक है। पीछे कहे गये तीन सोपान में मानव न्याय जो अनसुलझा रह जाता है उसको सुलझाने के लिए ग्राम समूह सभा का महिमा मंडित कार्य रहेगा। यह 1000 परिवार के साथ न्याय दृष्टि को, सत्य दृष्टि को सजग बनाए रखने का अनुपम सौभाग्य है। इस विधि से न्याय सुरक्षा आश्वस्त होने का कार्यक्रम विस्तृत होना समझ में आता है। इसका मूल्याँकन हर ग्राम मोहल्ला सभा के माध्यम से क्रियान्वयन होना व्यवहारिक हो पाता है। ग्राम समूह सभा अपने न्याय सुरक्षा कार्य का समीक्षा और मूल्यांकन प्रक्रिया को सम्पादित करेगा। जिससे सभी मानव संतुष्ट रहने का गवाही अथवा प्रमाण तैयार होगा। यह मानव इतिहास का स्वर्णिम अध्याय होगा।

तीसरी कड़ी में उत्पादन कार्य एक महत्वपूर्ण भूमिका है ही। परिवार समूह सभा में प्रौद्योगिकी के पक्ष में जितनी भी जानकारी चाहिये उन सब में पारंगत रहना आवश्यक है। ये दसों सदस्य ग्रामोद्योग, लघु उद्योग विधा में पारंगत रहेगें। जैसे वन खनिज की संतुलित व्यवस्था है। वैसे ग्राम उद्योग विधा में उद्योगों को स्थापित करेगें। जैसे पढ़ाई की सामग्री, अलंकार संबंधी सामग्री, गृह निर्माण के लिए आवश्यक सामग्री, दूरगमन, दूरदर्शन, दूरश्रवण संबंधी उपकरणों को निर्मित करने की व्यवस्था बनी रहेगी। ऐसा उत्पादन उन दस गाँव की आवश्यकता के अर्थ में रहेगा। इस उत्पादन कार्य में श्रम निवेश परस्पर दस गाँव के बीच ही बना रहेगा। इसका आदान प्रदान के लिए विनिमय कोष बनाना स्वाभाविक है। इस विनिमय कोष के साथ आदान-प्रदान का संबंध बनाए रखेगी। स्वास्थ्य संयम पाँचवी कड़ी है इस कड़ी में ग्राम सभा में जिसका स्वास्थ्य सुधार नहीं हो सका ऐसे लोगों के लिए स्वास्थ्य-संयम केन्द्र रहेगा। प्रौद्योगिकी कार्य से जितनी भी समाज गति के लिए साधन उपलब्ध हुए रहते है इसे हम समृद्ध कर रहे है ऐसे समृद्ध कोष से

Page 111 of 141