रहेगी। ऐसे शोध प्रबंधन स्वाभाविक रूप में दसों सीढ़ी और पांचों कड़ियों की समग्रता के साथ नजरिया बना रहेगा। इस विधि से मंडल समूह सभा की प्रथम कड़ी का लोक उपकारी और मानव उपकारी होने के रूप में प्रमाणित रहेगी।
दूसरी कड़ी न्याय-सुरक्षा है। न्याय-सुरक्षा विधा में मंडल समूह परिवार सभा में पहुँचे हुए सभी विद्वान जागृत मानव कोटि के ही होंगे। जिनके अधिकार में न्याय सुरक्षा के लिए आवश्यकीय सभी दूर संचार उपलब्ध रहेगा ही। फलस्वरूप दस मंडलों में न्याय सुरक्षा विधा से जुड़कर न्याय सुरक्षा की स्थिति गति का पूरा आँकलन बना ही रहेगा। इसमें से मंडल परिवार सभा में कार्यरत न्याय सुरक्षा कार्य में कोई समस्या हो उसे पूर्णतया समाधान प्रस्तुत करने का कार्य करेगा। प्रधान रूप से पांचों कड़ियों में एक तारतम्यता किये रहेंगे। हर विद्वान जो परिवार सभा में भागीदारी करने के लिए प्रस्तुत होते है वे सब स्वायत्त परिवार के प्रतिनिधि के रूप में रहेंगे। जहाँ तक दूर संचार तंत्र रहेगी वह सब मंडल समूह परिवार सभा के स्वायत्त में रहेगी। इसका प्रावधानीकरण मंडल परिवार सभा में कार्यरत या संचालित उत्पादन कार्य के चलते सम्पन्न हुआ रहना पाया जाता है। इस क्रम में मंडल समूह परिवार सभा अपना पहचान सदा-सदा के लिए बनाने का कार्य करेगा। मंडल समूह परिवार सभा में जितने भी न्याय सुरक्षा के दस मंडल से प्रस्तुत होता है यह सब को समाधानित करेंगे।
तीसरी कड़ी उत्पादन कार्य होगी बड़े उद्योगों को यह परिवार सभा संचालित करेगी। जिससे सभी मंडलों की आवश्यकता पूरी होती रहे। जिससे गाँव-गाँव के लिए यान वाहन सब उपलब्ध हो सके। इसी क्रम में उत्पादन कार्य में शोध कर्माभ्यास की व्यवस्था बनी रहेगी। वर्तमान से आगे श्रेष्ठतम यान वाहन, दूरसंचार तंत्र संबंधी यंत्रों को, उपकरणों को तैयार करने का कार्य करने के रूप में पहचाना जायेगा। जिससे देश धरती की आवश्यकता पूरी होती रहे। तकनीकी प्रक्रिया में जो मंडल समूह सभा अपने में श्रेष्ठता को पहचाने जायेंगे उसे सभी सोपानीय सभाओं के लिए प्रस्तुत किये रहेंगे। इसी प्रकार तकनीकी कर्माभ्यास का लोकव्यापीकरण करने की संभावना बनाए रखेंगे।
चौथी कड़ी विनिमय कार्य के बाबत है। जो उत्पादन हुआ रहता है उसे विनिमय कोष में संग्रह किये रहेंगे। इसके बावजूद ग्राम परिवार सभा से सभी सोपानों में संचालित विनिमय कोष अनुबंधित रहेंगे। यह अनुबंधन अपने आप में सदा-सदा के लिए अर्थात् पीढ़ी से पीढ़ी के लिए प्रशस्त और अनुकूल होने के रूप में उत्पादन कार्य को साज सजावट गुणवत्ता से परिपूर्ण विपुल