1.0×

चौथी कड़ी में विनिमय कोष कार्य सम्पादित होगा। मंडल परिवार सभा कोष से ग्राम परिवार सभा कोष तक का संबंध यथावत बना रहेगा। इसी प्रकार दूरसंचार विधि से सभी कड़ियों का संबंध एक दूसरे से जुड़ा रहेगा। इसलिए सभी सोपान का अनुभव सुलभ रहता है।

पांचवी कड़ी में स्वास्थ्य संयम का प्रबंधन रहेगा। पूरे मंडल के असाध्य घटनाग्रस्त स्थितियों से उभरने के लिए उपाय बना रहेगा। हर मानव स्वस्थ होने की उम्मीदों को लेकर जीता है। इससे स्वास्थ्य संयम कार्यक्रम में यह भी समाहित रहेगा जिसमें स्वायत्त विधि से स्वास्थ्य को संभाले रहने के ज्ञान, उपाय, कर्माभ्यास कराने की व्यवस्था रहेगी। इस प्रकार पांचों कड़ियों का कार्य यथावत चिन्हित रहेगा इसी प्रकार आगे की कड़ियों में भी रहेगी।

मंडल समूह परिवार सभा दस मंडल परिवार सभा में से एक-एक व्यक्ति निर्वाचित होकर मंडल समूह परिवार सभा के कर्णधार रहेगें। इसी क्रम में सभी प्रकार के कार्यकलापों को तथा पांचों कड़ियों के कार्यक्रमों को इस सातवीं सोपान में प्रमाणित करने का दायित्व रहेगा इसमें सम्पूर्ण मानव प्रयोजनों को स्पष्ट रूप से प्रमाणित किया जाना कार्यक्रम रहेगा। ऐसे मानव अधिकार परिवार सभा से ही प्रमाण रूप में वैभवित होते हुए शनै: शनै: पुष्ट होते हुए मंडल समूह परिवार सभा में मानव अधिकार का सम्पूर्ण वैभव स्पष्ट होने की व्यवस्था रहेगी। सामान्यत: मानव अर्थात् समझदार मानव शनै: शनै: दायित्व के साथ अपनी अर्हता की विशालता को प्रमाणित करता ही जाता है। अपनी पहचान का आधार होना हर व्यक्ति पहचाने ही रहता है। समूचे अनुबंध समझदारी से व्यवस्था तक को प्रमाणित करने तक जुड़ा ही रहता है। प्रबंधन इन्ही तथ्यों में, से, के लिए होना स्वाभाविक है। समझदारी में परिपक्व व्यक्तियों का समावेश मंडल समूह सभा में होना स्वाभाविक है। ऐसे देवमानव, दिव्य मानवीयता को प्रमाणित करते हुए दृढ़ता सम्पन्न विधि से शिक्षा विधा में शिक्षा संस्कार कार्य को सम्पादित करते हैं।

शिक्षा-संस्कार एक प्रथम कड़ी है इसमें अति सूक्ष्मतम अध्ययन, शोध प्रबंधों को तैयार करने की व्यवस्था रहेगी। शोध प्रबंध का मूल उद्देश्य मानवीय संस्कृति, सभ्यता, विधि, व्यवस्था को और मधुरिम सुलभ करना ही रहेगा। इसके लिए सारी सुविधाएँ जुटाने का कार्यक्रम मंडल समूह सभा बनाये रखेगा। इसका प्रबंधन मंडल सभा के जितने भी प्रौद्योगिकी रहेगी उसकी समृद्धि के आधार पर व्यवस्थित रहेगा। ऐसी व्यवस्था के तहत में और विशाल विशालतम रूप में व्यवस्था सूत्रों को सुगम बनाने का उपाय सदा-सदा शोध विधि से व्यवस्थापन रहेगा। ऐसे शोध कार्यों के लिए सामग्री में सातों सीढ़ियों की गतिविधियाँ रहेंगी, इस प्रकार शोध प्रबंधन का स्त्रोत बनी

Page 114 of 141