1.0×

इस सभा की दूसरी कड़ी न्याय- सुरक्षा कार्य रहेगी इसे पड़ोसी राज्यों में अर्थात् परिवार मूलक स्वराज्य व्यवस्था को पड़ोसी राज्यों में प्रवाहित करने के लिए सभी उपायों का प्रयोग करेगी। इस विधि से लोकव्यापीकरण प्रवृत्ति का प्रमाण प्रधान राज्य सभा के दायित्व में रहेगी।

इस सभा की तीसरी कड़ी उत्पादन कार्य रहेगी जो आकाश गमन आदि यंत्रों को तैयार करने की प्रौद्योगिकी बनाये रखेगी। साथ में जलप्रवाह बल से विद्युत उपार्जन कार्य सम्पादित करने की व्यवस्था और दायित्व रहेगी। इसी के साथ साथ वायु प्रवाह, समुद्र तरंग विधियों से भी विद्युत उपार्जन करने के उपक्रम समावेशित रहेगें। इसी प्रौद्योगिकी कार्यक्रम के साथ और श्रेष्ठतर उपलब्धियों के लिए प्रयोगशील रहने के अधिकार समावेशित रहेंगे जिससे ऊर्जा संतुलन सुलभ हो।

इस समिति की चौथी कड़ी विनिमय कोष रहेगी। विनिमय कोष के अधिकार सम्पूर्ण यंत्र उपकरणों का संग्रह उनका विधिवत विनिमय करने का अधिकार रहेगा। इसी कोष के चलते और प्रगतिशीलता को पहचानने की अनुसंधान, शोध अवश्य सम्पादित होती रहेगी।

इस सभा की पाँचवी कड़ी स्वास्थ्य संयम होगी। इसमें प्रौद्योगिकी में कार्यरत व्यक्तियों की चिकित्सा सम्पन्न होगा। इसके अतिरिक्त किसी भी सोपानीय प्रस्तुत कोई घटनाग्रस्त समस्या को और असाध्य रोगों को समाधानित करने का प्रबंधन रहेगा। इसी प्रकार प्रधान राज्य सभा का वैभव सार्थक होने का स्वरूप स्पष्ट होता है।

दसवीं सोपान विश्व परिवार राज्य सभा है। सभी प्रधान राज्य सभाएं निर्वाचित प्रतिनिधियों को प्रस्तुत किए रहते हैं। ऐसे दस प्रतिनिधि विश्व राज्य सभा में होंगे। इस कार्य में इस धरती पर आज की स्थिति में दस प्रधान राज्य सभा होना संभव नहीं है। इसलिए मंडल समूह या मुख्य राज्य सभाएँ जो और सदस्यों को देना चाहते हैं उनसे दस का पूरा खाका बना लेना होगा। विश्व राज्य सभायें दस जन प्रतिनिधि कार्य संचालन करेंगे।

इस सभा की पहली कड़ी शिक्षा संस्कार कार्य रहेगी। शिक्षा संस्कार कार्य में प्राकृतिक संतुलन, (उद्योग, वन व खनिज) जीव संतुलन, मानव न्याय संतुलन का कार्य सम्पादित होगा। साथ में जलवायु संतुलन, ऋतु संतुलन, धरती का संतुलन, वन खनिज का संतुलन संबंधी अध्ययन करने की व्यवस्था रहेगी। ऐसे अध्ययन के लिए किसी भी सोपानीय सभा के सीमा में किसी भी व्यक्ति को भेज सकते हैं विद्वान बना सकते हैं और लोकव्यापीकरण के लिए प्रावधानित कर सकते है।

Page 118 of 141