1.0×

मात्रा में उपलब्ध कराने की व्यवस्था किये रहेगें। सभी सोपानों के श्रम मूल्य के आधार पर, उपयोगिता के आधार पर वस्तु मूल्य, वस्तु मूल्य के आधार पर श्रम मूल्य का निर्धारण, मूल्यांकन, पहचान होता ही रहेगा। इस विधि से श्रम मूल्य के आधार पर आदान प्रदान सुगम होना पाया जाता है।

पाँचवी कड़ी स्वास्थ्य संयम होना स्वाभाविक है। स्वास्थ्य संयम के लिए शोध और कर्माभ्यास की व्यवस्था रहेगी। आवश्यकतानुसार शिक्षण प्रशिक्षण व्यवस्था रहेगी। घटनाग्रस्त दुघर्टनाग्रस्त असाध्य रोगियों की चिकित्सा कार्य सम्पन्न होने की व्यवस्था बनी रहेगी। यह ग्राम परिवार से संचालित स्वास्थ्य संयम समिति से अनुबंधित रहेगी। इस ढंग से पाँचों कार्य समितियाँ सभी सोपानीय कार्य समितियों से संबंधित रहेगें। और आवश्यकता अनुसार लेन-देन के लिए अनुबंधित रहेगें।

आठवीं सोपान में मुख्य राज्य सभा होगी। जिसके लिए मंडल समूह सभा से एक एक निर्वाचित सदस्य रहेंगे। जिनके आधार पर समूचे कार्यकलाप सम्पन्न होंगे। जिसमें पहली कड़ी शिक्षा-संस्कार कार्य की गतिविधियों में सर्वोत्कृष्ट समाज गति, सर्वोत्कृष्ट उत्पादन कार्य, सर्वोत्कृष्ट न्याय-सुरक्षा कार्य, सर्वोत्कृष्ट उत्पादन कार्य, सर्वोत्कृष्ट विनिमय कार्य गति और सर्वोत्कृष्ट स्वास्थ्य-संयम का शोध संयुक्त रूप में होता रहेगा। ये सभी सोपानीय परिवार सभाओं के लिए प्रेरणा के रूप में प्रस्तुत होती रहेगी। इस विधि से अपनी गरिमा सम्पन्न शिक्षण कार्य, कर्माभ्यास पूर्ण कार्यक्रम को सम्पन्न करता रहेगा।

दूसरी कड़ी न्याय-सुरक्षा यथावत रहेगी विशेषकर परस्पर सीढ़ियों के बीच विसंगतियों को समाधानित करती रहेगी। राज्य सुरक्षा के संबंध में शोध कार्य सम्पन्न होता रहेगा। ग्राम सुरक्षा से मुख्य राज्य सुरक्षा तक एक मधुरिम एक सूत्र विधियों को जाँचते रहेंगे। इन में मजबूती को बनाते रहेंगे। साथ में मार्गदर्शन सभी सोपानो के साथ आदान प्रदान विधि से सम्पन्न होता रहेगा।

तीसरी कड़ी अपने आप में उत्पादन कार्य की रहेगी इसमें बड़े उद्योग समाहित रहेंगे प्रत्येक मुख्य राज्य में यातायात जैसे रेल संबंधी उपकरणों को प्राप्त करने का कार्यक्रम बना रहेगा। हर मुख्य राज्य परिवार सभा में इसकी परिपुष्टता को बनाये रखने की व्यवस्था रहेगी। जैसे बड़े बड़े वाहन इनको बनाने की प्रौद्योगिकी बनी रहेगी। इस क्रम में प्रत्येक राज्य सभा अपने में समृद्ध होने की व्यवस्था बनी रहेगी।

Page 116 of 141